Rajasthan Assembly Election 2018: वसुंधरा राजे ने कहा, विकास के लिए भाजपा को विजयी बनाएं
वसुंंधरा राजे ने कहा है कि राज्य के विकास के लिए भाजपा को दोबारा सत्ता सौंपनी होगी। किसानों व गरीब लोगों के लिए विशेष कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी।
भरतपुर, जेेेएनएन। वसुंंधरा राजे ने कहा है कि राज्य के विकास के लिए भाजपा को दोबारा सत्ता सौंपनी होगी। किसानों व गरीब लोगों के लिए विशेष कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने बयाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ऋतु बानावत के पक्ष में रूपवास कस्बा में एवं वैर विधानसभा क्षेत्र से रामस्वरूप कोली के पक्ष में भुसावर कस्बा में सभा को संबोधित किया। भुसावर में हुई सभा में कहा कि वैर व बयाना को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।
अभी वैर के सफेद महल व किले के लिए पर्याप्त राशि मुहैया कराई है। क्षेत्र के किसानों की बड़ी समस्या सिंचाई के लिए पानी की है। इसका समाधान ईस्टर्न कैनाल के निर्माण से हो जाएगा। इसके लिए 37 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। इस कैनाल से आठ हजार हेक्टयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी।
मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि जब कांगे्रस सत्ता में थी तब किसानों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया। अब हमारी सरकार पर दोषारोपण कर रहे हैं। रूपवास में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार करीब 80 हजार किसानों के कर्ज माफ करने के अलावा सिंचाई के लिए आठ घंटे बिजली मुहैया करा रही है।