विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'राजस्थान कांग्रेस एक क्रिकेट टीम की तरह है, जिसके बल्लेबाज पांच साल से...', PM मोदी का गहलोत-पायलट पर तंज

By Achyut KumarEdited By: Achyut Kumar
Published: Sun, 19 Nov 2023 04:43 PM (IST)Updated: Sun, 19 Nov 2023 05:19 PM (IST)

देश में क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर जारी उत्साह के बीच पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि राजस्थान कांग्रेस ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने राजस्थान में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर बोला हमला
पीएम मोदी ने राजस्थान में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

HighLights

  1. पीएम मोदी ने राजस्थान में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर बोला हमला
  2. प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस और विकास एक-दूसरे के दुश्मन हैं और दुश्मन रहेंगे
  3. पीने के पानी के लिए पैसा हड़पने वाली सरकार की मंशा क्या होगी: मोदी

पीटीआई, जयपुर। भारत समेत पूरी दुनिया में इस समय क्रिकेट वर्ल्ड कप का खुमार छाया हुआ है। नेताओं पर भी इसका असर होते दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राजस्थान में एक चुनावी रैली के दौरान क्रिकेट का जिक्र कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

पीएम मोदी ने चुरू में जनसभा को किया संबोधित

पीएम मोदी ने तारानगर सीट से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र राठौर के समर्थन में चुरू जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान कांग्रेस एक क्रिकेट टीम की तरह है, जिसके बल्लेबाजों ने एक-दूसरे को आउट करने में पांच साल बिताए।

पायलट-गहलोत पर कसा तंज

प्रधानमंत्री ने लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच सत्ता को लेकर हुए तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि क्रिकेट में एक बल्लेबाज आता है और अपनी टीम के लिए रन बनाता है, लेकिन कांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह इतनी ज्यादा है कि उसके नेताओं ने रन बनाने के बजाय एक-दूसरे को रन आउट करने में पांच साल लगा दिए।

'कांग्रेस और विकास एक-दूसरे के दुश्मन हैं'

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और विकास एक-दूसरे के दुश्मन हैं और दुश्मन रहेंगे। उन्होंने कथित जल जीवन मिशन घोटाले की ओर इशारा करते हुए कहा कि नेक इरादों और कांग्रेस के बीच का रिश्ता वही है, जो उजाले और अंधेरे के बीच है। पीने के पानी का पैसा हड़पने वाली सरकार की मंशा क्या होगी।

यह भी पढ़ें: सचिन पायलट के लिए टोंक से जीत हासिल करना इस बार नहीं होगा आसान, क्या BJP के चक्रव्यूह को भेद पाएगी कांग्रेस?

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आती है तो सभी भ्रष्ट लोगों को बाहर कर दिया जाएगा और तेजी से विकास कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: 'खरगे जी आप तो ऐसे नहीं थे', पीएम मोदी बोले - कांग्रेस अध्यक्ष ने मेरे पिता को गाली दी

'भारत अद्भुत प्रदर्शन कर रहा है'

पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी क्षेत्र ले लीजिए। भारत अद्भुत प्रदर्शन कर रहा है। हर तरफ उत्साह है और विश्वास है कि हम 2047 तक भारत को एक विकसित देश बना देंगे।

राजस्थान में मतदान कब होगा?

गौरतलब है कि राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा। राज्य में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।