विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Election 2023: 'जोधपुर जब दंगों की आग में जल रहा था, तब सीएम गहलोत क्या कर रहे थे' पीएम का बड़ा वार

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Thu, 05 Oct 2023 12:49 PM (IST)Updated: Thu, 05 Oct 2023 01:05 PM (IST)

Rajasthan Election 2023 राजस्थान में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने जोधपुर में एक जनसभा को संबोधित किया है।
पीएम मोदी ने जोधपुर में एक जनसभा को संबोधित किया है।

डिजिटल डेस्क, जोधपुर। राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक्टिव मोड में है। पीएम मोदी ने इसी सिलसिले में गुरुवार को जोधपुर में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। जनसभा शुरू करने से पहले मोदी ने राजस्थान की जनता को करीब पांच हजार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी।

मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज जोधपुर और मारवाड़ के लोगों को कईं उपहार एक साथ मिले हैं। एक उपहार की तैयारी तो मैं पहले ही दिल्ली से करके आया हूं। कल ही भाजपा सरकार ने तय किया है कि अब उज्ज्वला की लाभार्थी बहनों को केंद्र सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर सिर्फ 600 रुपये में मिलेगा। हम राजस्थान के कोने-कोने में विकास को पहुंचा कर रहेंगे। इसलिए राजस्थान कह रहा है- भाजपा आएगी, राजस्थान में खुशहाली लाएगी।'

चुनाव के समय बेरोजगारी भत्ते का वादा करने वाली कांग्रेस ने यहां के युवाओं को पेपर लीक माफिया के हवाले कर दिया। ऐसे हर पेपर लीक माफिया के खिलाफ भाजपा सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

अशोक गहलोत पर निशाना

पीएम ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सीधा हमला भी बोला। मोदी ने कहा, 'आज मैंने जोधपुर में विकास के अनेक कार्यक्रमों का शिलान्यास किया, लेकिन मुख्यमंत्री गायब थे, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि मोदी आएगा तो सब ठीक हो जाएगा। मैं भी उन्हें कहता हूं कि आप विश्राम कीजीए अब हम संभाल लेंगे।'

लाल डायरी का जिक्र

मोदी ने रैली के दौरान चर्चित लाल डायरी का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि आप सबने लाल डायरी के बारे में सुना है। लोग कहते हैं कि कांग्रेस के करप्शन की हर काली करतूत इस लाल डायरी में दर्ज हैं। अगर आप चाहते हैं कि इस लाल डायरी का राज सामने आए, तो आपको यहां भाजपा सरकार बनाना जरूरी है।

भ्रष्टाचार, दंगे में राजस्थान टॉप पर

केंद्र की भाजपा सरकार अपनी तरफ से राजस्थान के विकास के लिए हर कोशिश कर रही है, लेकिन यहां की स्थिति देखकर दुख होता है। पिछले पांच साल में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और दंगों के मामले में राजस्थान को टॉप पर पहुंचा दिया है। कांग्रेस ने महिलाओं और दलितों के विरुद्ध अत्याचार के मामले में राजस्थान को नंबर 1 बना दिया है। कांग्रेस ने नशे के कारोबार को कैसे खुली छूट दे रखी है, वो भी राजस्थान का बच्चा-बच्चा जानता है।

मोदी ने कहा कि जब कानून-व्यवस्था की ऐसी हालत हो तो निवेश नहीं होता और कारोबार बर्बाद हो जाता है, लेकिन कांग्रेस सरकार को राजस्थान की भलाई से ज्यादा अपना वोट बैंक प्यारा है। जब जोधपुर दंगों में जल रहा था, तब मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे? जब यहां हिंसा भड़की और निर्दोष लोग मारे गए, तब कांग्रेस नेता क्या कर रहे थे? क्या कांग्रेस की पहली और आखिरी नीति सिर्फ तुष्टिकरण है?

ये भी पढ़ें:

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, सुरक्षाकर्मियों से भिडे़ कार्यकर्ता