Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

Delhi Liquor Scam: संजय सिंह को 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा, आप सांसद बोले- हम डरते नहीं...लड़ेंगे

Delhi Liquor Policy Sanjay Singh Live News Updates दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार (चार अक्टूबर) को लंबी पूछताछ के बाद राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) को गिरफ्तार कर लिया। आज गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया।

By Shyamji TiwariFri, 06 Oct 2023 12:29 AM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

AAP MP Sanjay Singh Arrest Live Update: दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार (चार अक्टूबर) को लंबी पूछताछ के बाद राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड में लेने के लिए ईडी आज गुरुवार को आप नेता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी।

बता दें कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक 14 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। संजय सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विश्वासपात्र हैं। इसलिए उनकी गिरफ्तारी से अब आम आदमी पार्टी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

5 Oct 20237:50:51 PM
ED कानून की प्रक्रिया का पालन नहीं किया- सोमनाथ भारती

Sanjay Singh Live  Update: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर AAP नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि आज अदालत में कहा गया कि उन्होंने (ED) कानून की उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया, न तो नोटिस और न ही समन भेजे गए थे। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मोदी सरकार अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई कर रही है।

5 Oct 20236:51:52 PM
हम डरते नहीं, हम लड़ेंगे- संजय सिंह

Sanjay Singh Live Update: पांच दिन की ईडी रिमांड़ मिलने पर कोर्ट से बाहर जाते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि अडानी के नौकर से हम डरते नहीं है। जितना जिसको अत्याचार-जुल्म करना है, करें। कोई दिक्कत नहीं है। सारे झूठे और बेबुनियाद आरोप हैं, हम डरते नहीं है। हम लोग लड़ेंगे।

5 Oct 20236:27:40 PM
संजय सिंह को पांच दिन की रिमांड पर भेजा

Sanjay Singh Live Update: दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आप सांसद को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। अब आप सांसद 10 अक्टूबर तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे। प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह को पेश करते हुए कोर्ट से 10 दिन की रिमांड की मांग की थी।

5 Oct 20235:47:46 PM
सारे झूठे केस लगाए गए हैं- अरविंद केजरीवाल

Sanjay Singh Arrest Live: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सारे झूठे केस लगाए गए हैं, झूठे जांच-जांच के खेल में टाइम ही खराब होता है। जांच एजेंसियों का भी और सरकार का भी टाइम खराब होता है। सबको काम करना चाहिए, देश के लिए काम करना चाहिए तभी तो देश तरक्की करेगा। झूठे-झूठे केस में फंसा-फंसाकर देश तरक्की नहीं करेगा।

5 Oct 20235:33:21 PM
भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा का AAP पर हमला

Sanjay Singh Live Update: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। भाजपा नेता ने कहा कि AAP का मतलब आम आदमी पार्टी नहीं, बल्कि और अधिक पाप है। जब भी यह लोग भ्रष्टाचार करते हैं तब इनका एक ही नारा होता है, करेंगे हम मिलकर भ्रष्टाचार, बनाएंगे इसको अपना जन्मसिद्ध अधिकार।

5 Oct 20235:22:11 PM
दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा से मिलते थे संजय सिंह- प्रवेश साहिब सिंह

Sanjay Singh Arrest Live: बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि ईडी की जांच के मुताबिक, संजय सिंह, दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा से मिलते थे। उन्होंने संजय सिंह को 2 करोड़ से 3 करोड़ रुपये दिए थे। आप नेता मनीष सिसौदिया भी शराब नीति अनियमितता मामले में जेल में हैं। 

5 Oct 20235:07:41 PM
संजय सिंह की रिमांड पर फैसला सुरक्षित

Sanjay Singh Live Update: संजय सिंह की रिमांड पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षा रख लिया है। थोड़ी देर में कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। बता दें कि ईडी ने 10 दिन की संजय सिंह की रिमांड की मांग की थी।

5 Oct 20234:52:10 PM
अगर गुनाह किया है, तो सख्त सजा दी जाए- संजय सिंह

Sanjay Singh Live Update: पेशी के दौरान संजय सिंह ने कोर्ट में कहा कि संजय सिंह ने कोर्ट से कहा कि झूठ की कोई इंतहा नहीं है। दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा ने कई बार बयान दिया, लेकिन संजय सिंह का नाम नहीं लिया, लेकिन अचानक उसने मेरा नाम ले लिया। संजय सिंह ने आगे कहा कि मैं हाथ जोड़कर कहना चाहता हूं कि अगर मैने गुनाह किया है, तो सख्त सजा दी जाए।

उन्होंने कहा कि क्या मेरे लिए अलग कानून है, मुझे कभी समान नहीं किया गया। आप सांसद ने कहा कि अजय सिंह का संजय सिंह हो सकता है, लेकिन राहुल सिंह का संजय सिंह कर दिए।

5 Oct 20234:37:07 PM
संजय सिंह की ओर से पेश हुए मोहित माथुर

Sanjay Singh Arrest Live: संजय सिंह की ओर से पेश हुए सीनियर वकील मोहित माथुर ने कहा कि दिनेश अरोड़ा इस मामले में स्टार हैं और दोनों मामलों में सरकारी गवाह बन गए हैं। दिनेश अरोड़ा के बदलते रुख को देखिए। वह मार्च और अप्रैल में बयान देते हैं। उन्हें जमानत दे दी गई और फिर उनके सुर बदल गए।

5 Oct 20234:27:03 PM
ईडी ने संजय सिंह की 10 दिन की मांगी रिमांड

Sanjay Singh Arrest Live: प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड की मांग की है। इस दौरान कोर्ट ने ईडी से कहा कि फोन से क्या कंफ्रंट करना है। वह तो आप वैसे भी निकाल सकते हैं।

5 Oct 20234:22:25 PM
दिनेश अरोड़ा के एक कर्मचारी ने रुपये पहुंचाए- ED

Sanjay Singh Live Update: ईडी ने कहा कि आरोपी दिनेश अरोड़ा के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर रुपये पहुंचाए। संजय सिंह के घर को दो मौकों पर 2 करोड़ रुपये दिए गए। ईडी ने आगे कहा कि डिजिटल सबूतों के साथ संजय सिंह से पूछताछ करनी पड़ेगी। आगे बताया कि संजय सिंह का फोन जब्त कर लिया गया है।

5 Oct 20234:17:36 PM
दो बार में दो करोड़ रुपये दिए गए- ED

Sanjay Sigh Live Update: कोर्ट में ईडी ने कहा कि कल संजय सिंह के घर पर तलाशी ली गई। बयान भी दर्ज किया गया। कुल 239 जगहों पर तलाशी हुई, दस्तावेज मिले। ईडी ने आगे कहा कि जांच में पता चला है कि कुल 3 करोड़ रुपए दिए गए, जिसमें 2 करोड़ कैश दिए गए थे।

5 Oct 20233:54:48 PM
संजय सिंह को ED ने कोर्ट में पेश किया

Sanjay Singh Live Update: प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट में जाते समय संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी चुनाव हार रहे हैं। इसलिए ऐसा कर रहे हैं। तय है कि वह चुनाव हारेंगे।

5 Oct 20233:44:08 PM
कोर्ट के बाहर संजय सिंह के पिता मौजूद

Sanjay Singh Live Update: प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी आप सांसद संजय सिंह को पेशी के लिए दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट लेकर निकल गए हैं। आप सांसद के पिता भी कोर्ट के बाहर मौजूद हैं। बता दें कि बुधवार को संजय सिंह को शराब घोटाले के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। 

5 Oct 20233:30:20 PM
इन सबके ऊपर गंभीर आरोप हैं- अनुराग ठाकुर

AAP MP Sanjay Singh Live: ईडी द्वारा संजय सिंह की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले में एक के बाद एक लोग गिरफ्तार हो रहे हैं। चाहे वो दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया हों या अब सांसद संजय सिंह। इन सबके ऊपर गंभीर आरोप हैं, करोड़ों का घोटाला किया गया है।

5 Oct 20232:55:57 PM
सिसोदिया की जमानत याचिका पर थोड़ी देर में आएगा SC का फैसला

दिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोपी पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कुछ देर में अपना निर्णय देगा।

5 Oct 20232:15:51 PM
इस बार बीजेपी के खिलाफ हैं 100 करोड़ लोग- अखिलेश यादव

 आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, "मुझे इस बात का दुख है कि सरकार को ऐसा लगता है कि जो उनके खिलाफ है उसे अरेस्ट कर लो। एक दिन पहले पत्रकारों फिर दूसरे दिन आप नेता को गिरफ्तार किया गया। बीजेपी ये समझ ले कि इस बार 100 करोड़ लोग उनके खिलाफ हैं। इस बार I.N.D.I.A इसी बीजेपी का सफाया करेगी। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स इनके (बीजेपी) संगठन के हिस्से हैं, इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।"

5 Oct 20231:48:06 PM
Sanjay Singh Arrest Live: राउज एवेन्यू कोर्ट और BJP मुख्यालय के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली पुलिस ने राजधानी स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है क्योंकि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को आज गुरवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के चलते बीजेपी मुख्यालय पर भी सुरक्षा पुख्ता की गई है। ईडी ने बुधवार शाम को दिल्ली शराब घोटाला मामले में आप नेता को गिरफ्तार किया था।

5 Oct 20231:14:19 PM
मोदी तेरी तानाशाही, हिटलरशाही नहीं चलेगी; AAP कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आज गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी के कई कार्यकर्ता डीडीयू मार्ग स्थित आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय में इकट्ठा हुए, उन्होंने केंद्र के खिलाफ नारे लगाए और संजय सिंह की रिहाई की मांग की।

5 Oct 202312:44:47 PM
AAP Sanjay Singh Live: संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ता और समर्थक आज गुरुवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। भीड़ बढ़ती जा रही है। इसलिए सुरक्षा के इंतजाम बढ़ रहे हैं। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग के यातायात को बंद कर दिया गया है। बीजेपी मुख्यालय जाने के रास्ते को बंद कर दिया गया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय घेराव करने की तैयारी में हैं।

5 Oct 202312:31:30 PM
पिछले चार दिन से चल रहा तानाशाही का तांडव- गोपाल राय

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, "पिछले चार दिन से तानाशाही का तांडव चल रहा है, जो पत्रकार पूछते हैं गरीबी, महंगाई के मामले पर उस पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया जाता है। आज खबर मिल रही है कि डीएमके के नेताओं पर छापेमारी, जब तक भाजपा के हार की गारंटी नहीं हो जाएगी तब तक यही सिलसिला चलता रहेगा। बात मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह की नहीं , बल्कि भाजपा वाले कह रहे हैं कि वह केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाले हैं।"

5 Oct 202312:28:51 PM
संजय सिंह की गिरफ्तारी क्यों हुई, देश जानना चाहता है- गोपाल राय

 दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, "कल बुधवार को जिस तरह से भाजपा के इशारे और मोदी के आदेश पर संजय सिंह के घर पर शाम तक ईडी की छापेमारी चलती रही। घर का चप्पा चप्पा छाना गया, कुछ नहीं मिला तो गिरफ्तारी क्यों हुई, यह देश जानना चाहता है?"

5 Oct 202312:22:18 PM
Sanjay Singh Arrest Live: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के फारूख अब्दुल्ला

नेशनल कॉफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने संजय सिंह की गिरफ्तारी को दुखद बताते हुए कहा कि वह सरकार के कई कृत्यों के खिलाफ संसद में काफी मुखर रहे हैं। वे लंबे समय से केंद्र सरकार की नजरों में थे क्योंकि वे एक प्रखर वक्ता हैं। दरअसल, उनकी गिरफ्तारी चुनाव से पहले का शक्ति प्रदर्शन है। मैं इसका विरोध करता हूं।

5 Oct 202312:09:18 PM
Sanjay Singh Arrest Live: भाजपा ने सीएम केजरीवाल से मांगा इस्तीफा

दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आज गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता राजघाट पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार की सद्बुद्धि के लिए राजघाट पर बापू की समाधि के आगे प्रार्थना की। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है।

5 Oct 202312:01:01 PM
संजय सिंह की पेशी के बीच SC से AAP को मिली बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस खन्ना ने स्पष्ट किया कि हमने आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाने या नहीं बनाने के संबंध में सवाल नहीं किया था। मीडिया ने गलत तरीके से रिपोर्ट पेश की। दरअसल कल बुधवार को सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद आइएएनएस समचार एजेंसी के द्वारा जारी रिपोर्ट में यह बताया गया था कि आबकारी घोटाले में आम आदमी पार्टी का नाम क्यों नहीं है?

5 Oct 202311:49:52 AM
Delhi Liquor Policy Case Live: AAP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर जमा हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये लोग आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 

5 Oct 202311:25:50 AM
Delhi Liquor Policy Case Live: दिल्ली की जनता को केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मिले मुक्ति- भाजपा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आबकारी घोटाला मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, "दिल्ली की जनता को अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मुक्ति मिले, इसके लिए दिल्ली के हमारे सांसद और विधायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर प्रार्थना सभा करेंगे।"

5 Oct 202311:22:12 AM
मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई फिर से शुरू की है।

5 Oct 202311:05:43 AM
Sanjay Singh Arrest Live: संजय सिंह की गिरफ्तारी किस आधार पर हुई, प्रमाण दें: आतिशी

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार सुबह प्रेस वार्ता कर संजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए एक बार फिर से भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा, "संजय सिंह को किस आधार पर गिरफ्तार किया गया, इसके सबूत दिए जाएं। अगर उनके घर से एक रुपया भी मिला हो बताएं। उन्हें सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वे पीएम मोदी के भ्रष्टाचार पर लगातार आवाज उठा रहे थे। आतिशी के बाद मंत्री गोपाल राय ने भी प्रेस वार्ता कर कमोबेश यही बातें दोहराईं।" अभी थोड़ी देर में आप के कार्यकर्ता इस गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन भी करेंगे।

5 Oct 202311:05:36 AM
Sanjay Singh ED Raid Live: भ्रष्टाचार का सबूत पेश करे बीजेपी- आतिशी

दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेत्री आतिशी ने भाजपा को भ्रष्टाचार का सबूत पेश करने की चुनौती है। उन्होंने कहा, "मैं बीजेपी को चुनौती देना चाहती हूं कि अगर संजय सिंह के आवास से भ्रष्टाचार का एक रुपया भी मिले तो पहले सबूत पेश करे। मैं बीजेपी को संजय सिंह के पैतृक घर और उनके बैंक लॉकर पर छापा मारने के लिए ईडी, सीबीआई भेजने के लिए आमंत्रित करती हूं। मैं चुनौती दे सकती हूं कि उनके यहां भ्रष्टाचार का एक पैसे नहीं मिलेगा।"

5 Oct 202310:51:01 AM
Sanjay Singh Arrest Live: संजय सिंह के घर पहुंचे शिवसेना नेता संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आवास पर पहुंचे हैं। बता दें कि संजय सिंह को ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में उनके आवास पर छापेमारी के बाद कल बुधवार शाम गिरफ्तार किया था।

5 Oct 202310:21:26 AM
Sanjay Singh Arrest Live: बेटे की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार पर भड़के संजय सिंह के पिता

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर उनके पिता दिनेश सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "उन्होंने (ईडी) वही किया जो उनके आकाओं ने उनसे कहा था। उन्हें मेरे घर में कुछ नहीं मिला। अगर किसी को कुछ नहीं मिलेगा, तो वह देर तक टटोलेगा ही। उन्हें (ईडी) कुछ नहीं मिला, इसलिए समय लगा।"

5 Oct 20239:19:19 AM
Delhi Liquor Policy Case Live: जनवरी में चार्जशीट में जोड़ा गया था संजय सिंह का नाम

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आबकारी घोटाला मामले में बीते फरवरी माह से जेल में बंद हैं। अब संजय सिंह को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। माना जा रहा है कि वह भी लंबे समय तक जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे। बता दें कि ईडी की चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जनवरी में जोड़ा गया था।

5 Oct 20239:16:27 AM
AAP Sanjay Singh Live: 2024 तक गिरफ्तार होंगे कई विपक्षी नेता- सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "मौजूदा समय में देश में गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई बढ़ रही है। अगर विपक्षी नेता लोगों की आवाज उठा रहे हैं तो उन्हें झूठे मुकदमे में जेल में डाला जा रहा है। 2024 तक केंद्र की मोदी सरकार बहुत सारे विपक्षी नेताओं को जेल में डालेगी ताकि कोई लोगों की बात न कर सके।"

5 Oct 20239:02:22 AM
Sanjay Singh Arrest Live: ED ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात

दिल्ली में ईडी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाला मामले में कल बुधवार शाम गिरफ्तार किए जाने के बाद यही रखा गया है।

4 Oct 202311:41:16 PM
कानून अपना काम करेगा- नरेंद्र सिंह तोमर

Sanjay Singh Arrest Live Update:  आप सांसद की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कानून अपना काम करेगा। वह भ्रष्टाचार में शामिल है और इसीलिए सीबीआई और ईडी ने कार्रवाई की है।

4 Oct 202311:13:42 PM
यह सिर्फ बदले की राजनीति है- AAP सांसद सुशील गुप्ता

Sanjay Singh Arrest Live Update: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आप सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि यह मामला पिछले 15 महीने से चल रहा है। यह सिर्फ बदले की राजनीति है। संजय सिंह के यहां उन्हें कुछ नहीं मिला, फिर भी उसे बिना किसी गलती के सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।

4 Oct 202310:33:18 PM
अरविंद केजरीवाल इस नीति के मास्टरमाइंड हैं- प्रवेश वर्मा

Sanjay Singh Arrest Live Update: AAP सांसद की गिरफ्तारी पर भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि संजय सिंह शराब के मामले में पूरी तरह से शामिल है। दिनेश अरोड़ा और जो उनके लोग हैं, उनसे डीलिंग करना और उनक साथ मीटिंग करना, पैसे को इकट्ठे करना और पैसे को पंजाब-गोवा में पहुंचाना यह सारा काम संजय सिंह द्वारा किया जाता था। इसके सारे सबूत हैं और अगर आपने भ्रष्टाचार किया है तो आपको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। अरविंद केजरीवाल इस नीति के मास्टरमाइंड हैं।

4 Oct 202310:22:17 PM
यह एक अघोषित आपातकाल है- दानिश अली

Sanjay Singh Arrest Live Update: बसपा सांसद दानिश अली ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि संजय सिंह को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया, क्योंकि वह लगातार मणिपुर पर सवाल पूछ रहे थे। सरकार को यह पसंद नहीं आया। यह एक अघोषित आपातकाल है। आज एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। यह बदले की राजनीति है।

4 Oct 202310:08:29 PM
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर यह बोले अखिलेश यादव

Sanjay Singh Arrest Live Update: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। दुख की बात यह है कि जिन लोगों को जनता ने चुना है, वे ही अन्याय कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है और उन्होंने (बीजेपी) अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया। सभी विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। न केवल विपक्षी नेता बल्कि बीजेपी नेता भी कह रहे हैं कि यह गलत है।

4 Oct 20239:56:50 PM
दानिश अली समेत AAP के कई नेता संजय सिंह के घर पर मौजूद

संजय सिंह के घर पर आम आदमी पार्टी के नेता और बसपा सांसद दानिश अली मौजूद हैं। संजय सिंह की बुधवार को करीब 11 घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। अरविंद केजरीवाल और मेयर शैली ओबेराय ने संजय सिंह के परिजनों से मुलाकात की।

4 Oct 20239:34:25 PM
तानाशाह ईमानदारी खरीद नहीं पाता तो गिरफ्तार कर लेता- AAP

Sanjay Singh Arrest Live Update: संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि तानाशाह जब किसी की ईमानदारी खरीद नहीं पाता तो उसे गिरफ़्तार कर लेता है। पार्टी की ओर से संजय सिंह की तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा गया, "ईमानदारी ऐसी कि ना कोई डरा पाया, ना कोई खरीद पाया।"

4 Oct 20239:25:21 PM
2024 तक कई लोगों को गिरफ्तार करेंगे- केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी संजय सिंह के पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला और शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। चुनाव आ रहे हैं और आई.एन.डी.आई.ए गठबंधन के बाद पीएम मोदी हताश हैं। वे 2024 तक कई लोगों को गिरफ्तार करेंगे। संजय सिंह शेर हैं। केजरीवाल ने कहा कि हम कोर्ट में केस करेंगे और सड़क पर भी लड़ेंगे।

4 Oct 20239:11:26 PM
सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी पर बोला हमला

Sanjay Singh Arrest Live Update: संजय सिंह के परिवार से मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। हम सभी जानते हैं कि ईमानदारी की राह कठिन है। हम डरेंगे नहीं।अगर हम भी उनकी तरह बेईमान हो जाएंगे तो हमारे सभी समस्याओं का समाधान होगा। इस शराब कांड में 1000 से ज्यादा छापेमारी हो चुकी है और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, लेकिन एक पैसा भी बरामद नहीं हो सका है। इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

4 Oct 20238:52:04 PM
PM मोदी के शासन में कोई बख्शा नहीं जाएगा- रमेश बिधूड़ी

Sanjay Singh Arrest Live Update: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सभी को चरित्र प्रमाण पत्र जारी करते हैं। उन्होंने मनीष सिसौदिया को भगत सिंह कहा था। उन्होंने सत्येन्द्र जैन को कट्टर ईमानदार कहा था। पीएम मोदी की सरकार के 9 साल में 5000 छापे पड़े हैं। पीएम ने कहा था, "ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा।" ईडी और सीबीआई इस दिशा में ईमानदारी से काम कर रहे हैं। सिर्फ 15-20 राजनीतिक लोग हैं जिन पर छापे मारे गए हैं, बाकी कौन लोग हैं जिन पर छापे मारे गए हैं? वे आम लोग थे जो भ्रष्टाचार में लिप्त थे। भ्रष्ट कोई भी हो सकता है पीएम मोदी के शासन में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

4 Oct 20238:42:54 PM
संजय सिंह के घर पहुंचे दिल्ली की सीएम

Sanjay Singh Arrest Live Update: दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ संजय सिंह के घर पहुंचे हैं। केजरीवाल ने कहा था कि संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर कानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे।

4 Oct 20238:21:22 PM
अरविंद केजरीवाल तक जल्द पहुंचेगी आंच- मनोज तिवारी

Sanjay Singh Arrest Live Update: आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि आज मुझे लग रहा है कि दिल्ली की जनता को न्याय मिलना शुरू हो गया है। अरविंद केजरीवाल इस शराब घोटाले के सरगना हैं। आज संजय सिंह को (दिल्ली शराब नीति मामले में) गिरफ्तार किया गया है। आंच सिर्फ संजय सिंह या मनीष सिसौदिया या सत्येन्द्र जैन पर नहीं रहेगी, यह जल्द ही अरविंद केजरीवाल तक पहुंच जाएगा।

4 Oct 20238:12:27 PM
संजय सिंह के पिता से मिलने पहुंच मनोज झा

Sanjay Singh Arrest Live Update: आम आदमी पार्टी के सांसद की गिरफ्तारी के बाद राजद से राज्यसभा सांसद मनोज झा संजय सिंह के पिता से मिलने उनके घर पहुंचे। मनोज ने इस दौरान संजय सिंह के पिता से कहा कि कोई चिंता नहीं करनी है। उन्होंने उन्हें गले भी लगाया।

4 Oct 20237:58:45 PM
जांच एजेंसियों का किया जा रहा दुरुपयोग- JDU नेता केसी त्यागी

Sanjay Singh Arrest Live Update: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि सरकार के निर्देश पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। मैं संजय सिंह की गिरफ्तारी की निंदा करता हूं। दिल्ली सरकार और AAP को बदनाम करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। हमारा रुख स्पष्ट है कि हम एजेंसियों के खिलाफ नहीं हैं बल्कि एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ हैं।

4 Oct 20237:54:24 PM
तानाशाह खुद डरे हुए हैं- RJD सांसद मनोज झा

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार नहीं किया है, उन्हें बीजेपी की इकाई ने गिरफ्तार किया है, जिसमें ईडी-आईटी-सीबीआई शामिल है। काले दिन शुरू हो गए हैं। तानाशाही के इस युग में, जो डर गया वो मर गया। तानाशाह खुद डरे हुए हैं। इस डर का प्रतिकार जल्द ही किया जाएगा।

4 Oct 20237:50:40 PM
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर उनका मां का बयान
blog images

दिल्ली शराब घोटाले के मामले में संजय सिंह की गिरफ्तार के बाद उनकी मां ने कहा कि उनके जैसे निर्दोष व्यक्ति को गिरफ्तार करना अपराध है। मेरा बेटा निर्दोष है। वह एक ईमानदार व्यक्ति है। 

4 Oct 20237:44:51 PM
संजय सिंह विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं- भाजपा

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज जब संजय सिंह गिरफ्तार हुए हैं तो वे वही विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं जो पहले मनीष सिसौदिया ने खेला था। कोर्ट ने उन्हें राहत नहीं दी है। अगर आप ईमानदार हैं तो अगस्त 2022 में जो FIR दर्ज हुई थी, अब तक उसे रद्द क्यों नहीं किया। भाजपा नेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोई घोटाला नहीं हुआ तो पुरानी नीति पर वापस क्यों चले गए।

4 Oct 20237:34:06 PM
भगवान और न्यायपालिका पर भरोसा है- संजय सिंह की पत्नी
blog images

ईडी द्वारा संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उनकी पत्नी अनीता सिंह ने कहा कि ईडी ने पूरे दिन छापेमारी की और कुछ नहीं मिला। वे एक योजना के साथ आए थे। मुझे भगवान और न्यायपालिका पर भरोसा है, सच्चाई सामने आएगी और हम जीतेंगे।

4 Oct 20237:29:23 PM
गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह का आया बयान
blog images

AAP सांसद की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी द्वारा वीडियो जारी किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अपने बयान में संजय सिंह ने कहा कि मुझे दिनभर की छापेमारी में कुछ भी नहीं निकला। इसके बावजूद जबरन मेरी गिरफ्तारी की जा रही है। मोदी जी आप चुनाव हार रहे हैं, यह आपकी हताशा का संकेत है। संजय सिंह ने आगे कि मरना मंजूर है, डरना नहीं है।

4 Oct 20237:13:09 PM
यह BJP की हताशा को दिखाता- दिल्ली की मंत्री
blog images

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि यह एक पूर्व नियोजित स्क्रिप्ट थी। वे (ईडी अधिकारी) उनके आवास पर जाएंगे और 8 घंटे तक वहां बैठेंगे और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। यह बीजेपी की हताशा को हताशा को दिखाता है। पीएम भी जानते हैं कि चाहे 4 राज्यों के आगामी चुनाव हों या 2024 के चुनाव, लोगों ने बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का फैसला कर लिया है।

4 Oct 20236:59:56 PM
संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर कानूनी है- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल ग़ैर क़ानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे।

4 Oct 20236:50:59 PM
गिरफ्तारी पर यह बोले संजय सिंह के पिता
blog images

 AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर उनके पिता ने कहा कि हमने कहा है कि हम सहयोग करेंगे। मैंने उनसे (संजय सिंह) कहा कि चिंता न करें। मुझे लगता है कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उन्हें कोई आधार नहीं मिला, लेकिन चूंकि वे (ईडी अधिकारियों को) गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था, उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे, क्योंकि सरकार बदल जाएगी।

4 Oct 20236:45:20 PM
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस किसी भी प्रकार की अनियमितता का समर्थन नहीं करती है और शराब नीति मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति इसमें शामिल पाया जाता है तो उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को इस आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है कि वह/ वह जांच में सहयोग नहीं कर रही है तो यह एजेंसियों का दुरुपयोग है। जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए नहीं किया जा सकता है।

4 Oct 20236:35:37 PM
पुलिस से उलझे AAP कार्यकर्ता

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पुलिस से उलझ गए। इस दौरान पुलिस और आप कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। इससे पहले संजय सिंह के सरकारी आवास के बाहर जुटे आप कार्यकर्ता ने नारे लगाते हुए कहा, "जब-जब मोदी डरता है ईडी को आगे करता है।"

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us