विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Polls 2023: 'राजस्थान में सरकार फिर आएगी, पर...', मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले जयराम रमेश

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Thu, 09 Nov 2023 10:25 PM (IST)

कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर में बड़ा बयान दिया है। प्रेसवार्ता ...और पढ़ें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश (फाइल फोटो)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश (फाइल फोटो)

संवाद सूत्र, जोधपुर। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फिर सत्ता में आ रही है, क्योंकि हमने कांग्रेस के लिए जनादेश मांगा है। हालांकि, जनादेश मिलने पर मुख्यमंत्री कौन होगा, यह विधायक तय करेंगे। दरअसल, जयराम रमेश से कांग्रेस रिपीट होने के बाद मुख्यमंत्री को भी रिपीट किए जाने को लेकर सवाल पूछा गया था।

जयराम रमेश ने क्या कुछ कहा?

प्रेसवार्ता में जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद हमारे संगठन में एक नई एकजुटता दिखाई दी है। इसके बाद कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे पार्टी के पक्ष आए और वहां से भाजपा साफ हो गई । भारत जोड़ो यात्रा का असर राजस्थान में देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: 'राजस्थान को लूटना ही कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा', PM मोदी बोले- नकारा साबित हुई गहलोत सरकार

सनद रहे कि राजस्थान में 25 नवंबर को 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि तीन दिसंबर को वोटो की गिनती होगी। ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों ने चुनावी रैलियों का सिलसिला और भी ज्यादा तेज कर दिया।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के बागी बिगाड़ रहे समीकरण, कई सीटों पर दोनों पार्टियों के लिए बने मुसीबत