यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'केंद्र के इशारे पर हो रही एजेंसियों की कार्रवाई, जनता देगी बीजेपी को जवाब' सचिन पायलट का हमला
कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों की ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जयपुर। विभिन्न नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की जांच को लेकर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने निशाना साथा है। सचिन पायलट ने कहा कि ईडी की कार्रवाई द्वेषतापूर्ण तरीके से विपक्षी नेताओं पर की जाती है। यह कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारे पर हो रही है।
जनता देगी बीजेपी को जवाब
पायलट ने आगे कहा कि जनता चुनाव में इसका फैसला कर देगी। जनता इसका जवाब देगी कि बीजेपी सही कर रही है या गलत कर रही है। पायलट ने कहा, 'विपक्षी दलों के नेताओं के यहां ईडी के छापे और फिर गिरफ्तारी करना, यह सब जनता देख रही है।'
केंद्र की विफलता छिपी नहीं
टोंक में गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार की विफलता किसी से छिपी नहीं है। राजस्थान में भी भाजपा पूरी तरह से विफल है। राजस्थान के लोगों को पता नहीं है कि प्रदेश में भाजपा का नेता कौन है। विधानसभा चुनाव में कौन टिकट देगा, कौन अन्य फैसले करेगा।
फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार
पायलट ने आगे कहा कि राज्य की जनता इस बार पुरानी परंपरा खत्म करेगी और प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हर पांच साल में सरकार बदलने की राजस्थान की पुरानी पंरपरा बदलने वाली है, यह जनता का मूड देखकर ही पता चलता है। उन्होंने कहा कि राज्यों के विधानसभा चुनाव में लोग सड़क, पानी, बिजली सहित प्रदेश के मुद्दों के आधार पर वोट देते हैं। यह देखते हैं कि राज्य में चेहरा कौन है। वहीं लोकसभा चुनाव में विदेश नीति, वित्त व विदेश मंत्रालय की कार्ययोजना सहित अन्य मुद्दे देखती है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीतकर सरकार बनाएगी। वहीं साल 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगा। पायलट ने साफ किया कि वे टोंक विधानसभा क्षेत्र से ही आगामी चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें:
