यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan Elections: आज झुंझुनू में गरजेंगी प्रियंका गांधी, महिलाओं के लिए करेंगी बड़ी घोषणा; सीएम ने कही ये बात
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को झुंझुनू में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल का अनावरण करेंगी। वहीं सीएम गहलोत ने ...और पढ़ें

एएनआई, जयपुर। राजस्थान में इन दिनों चुनावी सरगर्मी खासा तेज है और राजस्थान के चुनावी रण में कांग्रेस के प्रचार अभियान को अब प्रियंका गांधी भी धार देने जा रही हैं, इस कड़ी में प्रियंका गांधी बुधवार को झुंझुनू दौरे आएंगी। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी झुंझुनू में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल का अनावरण करेंगी।
सीएम ने कही ये बात
इससे पहले प्रियंका गांधी ने 20 अक्टूबर को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के चुनाव अभियान के तहत सिकराय में एक रैली की थी। सीएम गहलोत ने मंगलवार को एक्स पर कहा कि राजस्थान की महिलाओं के लिए विशेष सूचना कल दोपहर साढ़े 12 बजे झुंझुनू में प्रियंका गांधी राजस्थान की गृहिणियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं करेंगी।
इसके अलावा, आगे मुख्यमंत्री गहलोत ने एक फेसबुक लाइव लिंक भी साझा किया और लोगों से इसे अपने स्मार्टफोन पर देखने का आग्रह किया। सोमवार को सीएम गहलोत ने कहा कि पार्टी जल्द ही राज्य में दी जाने वाली गारंटी की घोषणा करने जा रही है, जैसा कि उसने कर्नाटक में किया था।
यह भी पढ़ें- सरकार गिराने में भाजपा की दाल नहीं गली, जोधपुर में CM अशोक गहलोत का हमला
पीएम मोदी पर साधा निशाना
आगे सीएम गहलोत ने कहा कि इस बार हम अपनी सरकार दोहराने की कोशिश करेंगे। जल्द ही हम आपको गारंटी देने जा रहे हैं। हमने जो वादे किए थे, उन्हें निभाया है। मोदी जी हमारी नकल कर रहे हैं। हमारी पार्टी ने कर्नाटक में गारंटी दी थी, एमपी में दे रहे हैं, अब राजस्थान में भी देंगे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होंगे। 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को अन्य चार राज्यों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के साथ होगी।
