विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Polls: 'भाजपा के पास नहीं है कोई CM चेहरा', प्रियंका गांधी बोलीं- राजस्थान में बिखरी हुई है पार्टी

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 17 Nov 2023 04:17 PM (IST)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राजस्थान में भाजपा बिखरी हुई है और उनके पास मुख्यमंत्री पद के ...और पढ़ें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फोटो: @INCRajasthan)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फोटो: @INCRajasthan)

पीटीआई, जयपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा राजस्थान में भाजपा बिखरी हुई है और उनके पास मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं है।

क्या कुछ बोलीं प्रियंका गांधी?

कांग्रेस महासचिव ने प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी राज्य के लगातार दौरों पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि वह भाजपा के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा तलाश रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा राजस्थान में एक बिखरी हुई पार्टी है और उसके पास मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं है। प्रधानमंत्री राज्य के कोने-कोने में घूम रहे हैं। कभी-कभी ऐसा प्रतीत होता है कि वह मुख्यमंत्री पद का चेहरा तलाश रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में लोगों से किए एक समान वादे, पार्टी की वोट बैंक साधने की कोशिश

भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी

इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदाताओं से कहा कि अगर राजनीति में भावनाओं और धर्म का इस्तेमाल किया जाता है तो उससे सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों सहित देशभर के लोग महंगाई से पीड़ित हैं। सनद रहे कि 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान की राजनीति में अब भी पूर्व राजघरानों का प्रभाव, हवा के साथ बदलते रहे हैं अपनी आस्था