विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असेंबली इलेक्‍शन: अमरिंदर ने कहा, पंजाब में और बुलाए जाएं केंद्रीय सुरक्षा बल

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 01 Feb 2017 08:43 AM (IST)Updated: Wed, 01 Feb 2017 11:24 AM (IST)

पंजाब विधानसभा चुनाव में बठिंडा के मौड़ मंडी में हुए धमाके के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ...और पढ़ें

असेंबली इलेक्‍शन: अमरिंदर ने कहा, पंजाब में और बुलाए जाएं केंद्रीय सुरक्षा बल
असेंबली इलेक्‍शन: अमरिंदर ने कहा, पंजाब में और बुलाए जाएं केंद्रीय सुरक्षा बल

जेएनएन, जालंधर। पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बठिंडा के मौड़ मंडी में हुए धमाके की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने साबित कर दिया कि प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों ने कांग्रेस की जीत रोकने के लिए हथियारबंद अपराधियों व गुंडों को खुला छोड़ रखा है। ऐसी हालत में पंजाब विधानसभ्ाा चुनाव के लिए और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए जाएं।

कैप्टन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से बाहरी लोगों को बुलाने व अकालियों द्वारा गुंडा तत्वों को खुला छोड़ देने से पंजाब की मौजूदा स्थिति काफी अस्थिर हो गई है, इसलिए राज्य में सुरक्षा और मजबूत किया जाए। उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक करवाने के लिए पंजाब में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया जाए।

यह भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: कांग्रेस प्रत्याश्ाी मनप्रीत बादल के चुनाव दफ्तर पर फायरिंग

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकाली दल और भाजपा की गठबंधन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नाभा जेल ब्रेक व फाजिल्का कांड ने सीएम प्रकाश सिंह बादल एवं डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के नेतृत्व वाली अकाली लीडरशिप से अपराधियों के संबंध होने की बात को पूरी तरह से उजागर किया है। उन्होंने आशंका जाहिर की कि ऐसी घटनाएं और भी हो सकती हैं।

कैप्टन ने कहा कि अाम आदमी पार्टी द्वारा नक्सल व खालिस्तानी नेक्सस को प्रमोट करने से पंजाब की स्थिति इतनी विस्फोटक हो गई है कि वह कभी भी फट सकती है। उन्होंने शनिवार को मतदान से पहले के चार दिनों में ऐसी और घटना होने की आशंका भी जाहिर की।

यह भी पढ़ें: असेंबली इलेक्शन: राजनाथ बोले- वोट न देना हो तो मत दीजिए, लेकिन जूते मत फेंकिये

उन्होंने कहा कि आप द्वारा बिहार व उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से 50000 से अधिक बाहरी व्यक्तियों को पंजाब में बुलाए जाने के मद्देनजर वह पहले ही चुनाव आयोग को राज्य का माहौल खराब होने का डर बता चुके हैं। ऐसे में वह चुनाव आयोग से फिर से राज्य में शांति व एकता को बिगाड़ने के लिए काम कर रहे बाहरी व्यक्तियों को राज्य की सीमाओं से बाहर निकालने व हथियारबंद अपराधिक गिरोहों पर कार्रवाई करने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील करते हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रत्याशी की रैली के पास ब्लास्ट में तीन मरे, आतंकी घटना की आशंका

----------

अकाली-भाजपा व कांग्र्रेस कुछ भी कर सकते हैं : केजरी

दूसरी अोर, आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने ब्लास्ट की घटन पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि ये कैसेट हो गया कि चुनाव से तीन दिन पहले ब्लास्ट हो गया। अकाली-भाजपा व कांग्रेस कुछ भी करने में सक्षम है। पुलिस को अपराधी पकड़ने होंगे और चुनाव आयोग को शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव सुनिश्चित करना होगा। घटना पर दुख जताते हुए कहा था कि भगवान मारे गए लोगों की आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को शक्ति दे।

पंजाब चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।