Move to Jagran APP

Ludhiana, Punjab Lok Sabha Election 2019: अप्रत्याशित परिणाम दे सकती है ये सीट, बैंस ने मुकाबला किया रोचक

लुधियाना में कांग्रेस की ओर से मौजूदा सांसद रवनीत बिट्टू और अकाली दल के महेश इंदर ग्रेवाल के साथ-साथ लोक इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार सिमरजीत सिंह बैंस भी मुकाबले में हैं।

By Sat PaulEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 05:18 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 05:18 PM (IST)
Ludhiana, Punjab Lok Sabha Election 2019: अप्रत्याशित परिणाम दे सकती है ये सीट, बैंस ने मुकाबला किया रोचक

लुधियाना, [भूपेंदर सिंह भाटिया]। यह सीट इस अप्रत्याशित परिणाम दे सकती है। कारण, कांग्रेस की ओर से मौजूदा सांसद रवनीत बिट्टू, और अकाली दल के महेश इंदर ग्रेवाल के साथ-साथ लोक इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार सिमरजीत सिंह बैंस भी मुकाबले में हैं। यहां पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एचएस फूलका ने शिअद उम्मीदवार मनप्रीत इयाली को पीछे छोड़ कांग्रेस के रवनीत बिट्टू को कड़ी टक्कर दी थी। वह मात्र 19 हजार मतों से हारे थे। इस बार उनके चुनाव मैदान से हटने के कारण कांग्रेस, शिअद और लोक इंसाफ पार्टी की नजरें उनके वोट बैंक पर हैं। यह वोट बैंक लुधियाना शहर के छह विधानसभा क्षेत्रोें में कम था, लेकिन दाखा, जगराओं और गिल में इनकी काफी तदाद है। वैसे आम आदमी पार्टी ने यहां से प्रो. तेज प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है।

loksabha election banner

इसके अलावा लुधियाना शहरी इलाके में रहने वाले 1984 के दंगा पीड़ितों के भी वोट बड़ी संख्या में हैं, जो पिछली बार फूलका के खाते में गए थे। इस बार वह वोट शिअद और लोक इंसाफ पार्टी को जाने की संभावना है क्योंकि उनकी कांग्रेस से दूरियां अभी भी नहीं पटी हैं।

शिअद को पीएम मोदी के नाम पर वोट मिलने की उम्मीद

शिअद उम्मीदवार के लिए सुखद बात यह है कि पिछले चुनाव में अकाली उम्मीदवार के साथ पूरी तरह नहीं चलने वाले भाजपा के वोटर इस बार प्रधानमंत्री मोदी के लिए वोट डालने के लिए खुलकर सामने आएंगे। इस संबंध में बाकायदा हाईकमान से निर्देश भी आ चुके हैं। यही कारण है कि भाजपा काडर शिअद उम्मीदवार के लिए इस बार ग्राउंड स्तर पर काम कर रहा है।

ग्रामीण मतदाताओं पर कांग्रेस का जोर

उधर, कांग्रेसी उम्मीदवार रवनीत बिट्टू सबसे ज्यादा समय से चुनाव प्रचार कर रहे हैं और ग्रामीण इलाकों में वह काफी हद तक काम कर चुके हैं। लेकिन उनके ही नेता पूरी गंभीरता से अभी तक नहीं चल रहे हैं। ग्रामीण वोट बैंक का आलम यह है कि बिट्टू ने लुधियाना शहर की बजाए दाखा को राहुल गांधी की रैली के लिए चुना, क्योंकि वह शहरी वोटरों को सुरक्षित मान रहे हैं।

छुपे रुस्तम साबित हो सकते हैं बैंस

लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस अपनी स्थिति में लगातार सुधार कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि वह इस चुनाव में अप्रत्याशित परिणाम में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने पिछले चुनाव में फूलका के साथ भी काम किया है। बैंस लगातार दावा कर रहे हैं कि फूलका के वोट उनके पास ही हैं।

चुनाव प्रचार से स्थानीय मुद्दे रहे गायब

इस बार चुनाव प्रचार में पंजाब का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर के लिए सभी पार्टियां मुद्दाविहिन हैं। सभी दलों के नेता विकास की बात तो कर रहे हैं, लेकिन वह सिर्फ औपचारिकता भर है। किसी भी दल के पास कोई ठोस प्लान नहीं होने के कारण मतदाता भी असमंजस में हैं। किसी भी उम्मीदवार ने शहर की प्रमुख समस्या या प्रोजेक्ट पर कोई बात नहीं की। इनमें बुड्ढा नाला, हलवारा एयरपोर्ट और स्मार्ट सिटी के मुद्दे मुख्य हैं।

लुधियाना संसदीय सीट में वोटर

कुल मतदाता          1680953      

पुरुष                      901313

महिला                   779569  

थर्ड जेंडर                        71

युवा वोटर्स               21854  

पोलिंग बूथ                1721

लोकसभा चुनाव 2014 रिजल्ट

प्रत्याशी                                         पार्टी                 वोट मिले

रवनीत बिट्टू                                 कांग्रेस             3,00,459 (39,709 वोटों से जीते)

हरविंदर सिंह फूलका                        आप                2,60,750

मनप्रीत सिंह अयाली                       अकाली दल      2,56,590

सिमरजीत सिंह बैंस                         निर्दलीय          2,10,917

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.