विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब चुनाव: शिकायतों के बाद 48 बूथों पर होगा नौ फरवरी को पुनर्मतदान

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 12:19 PM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2017 01:43 PM (IST)

पंजाब विधानसभा चुनावों में कुछ बूथों से मिली शिकायतों के बाद यहां नौ फरवरी को पुनर्मतदान होगा। इसके लिए तैयारियां मुकम्मल कर दी गई हैं।

पंजाब चुनाव: शिकायतों के बाद 48 बूथों पर होगा नौ फरवरी को पुनर्मतदान
पंजाब चुनाव: शिकायतों के बाद 48 बूथों पर होगा नौ फरवरी को पुनर्मतदान

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब के 48 पोलिंग स्टेशन पर पुनर्मतदान होगा। इसमें 32 पोलिंग स्टेशन विधानसभा और 16 अमृतसर लोकसभा के है। मुक्तसर, संगरूर और मजीठा में वीवीपैट मशीन नहीं चलने की वजह से और मोगा और सरदूलगढ़ में मॉक पोल के बाद वोटों को डिलीट नहीं किया गया था। इस वजह से यहां पुनर्मतदान का फैसला लिया गया।

इन सीटों में मजीठा, मुक्तसर, मोगा, सरदूलगढ़, संगरूर शामिल हैं। पुनर्मतदान 9 फरवरी को होगा। मतदान का समय सुबह 8 से सायं पांच बजे तक होगा। इसके लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर दी गई हैं। मजीठा में 12, मोगा में एक, मुक्तसर में नौ, सरदूलगढ़ में चार, संगरूर में छह पोलिंग स्टेशनों पर मतदान होगा।

यह भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ सुबूतों के अभाव में जांच बंद