विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mizoram Election 2023: जब चुनावी सभा के दौरान थिरके शशि थरूर, सिंगर के साथ किया डांस; देखें VIDEO

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 05 Nov 2023 07:03 AM (IST)

Mizoram Election 2023 मिजोरम की प्रसिद्ध सिंगर संगतेई खुप्टोंग को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान उन्होंने मंच ...और पढ़ें

Mizoram Election 2023: जब चुनावी सभा के दौरान थिरके शशि थरूर, सिंगर के साथ किया डांस; देखें VIDEO (फोटो एएनआई)
Mizoram Election 2023: जब चुनावी सभा के दौरान थिरके शशि थरूर, सिंगर के साथ किया डांस; देखें VIDEO (फोटो एएनआई)

HighLights

  1. मिजोरम विधानसभा चुनाव के दौरान शशि थरूर ने किया चुनाव-प्रचार।
  2. शशि थरूर ने किया मशहूर मिजोरम गीत पर डांस।

एएनआई, आइजोल। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। हालांकि, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर आइजोल पहुंचे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला।

दरअसल, शशि थरूर ने एक चुनावी सभा के दौरान पार्टी नेताओं के साथ प्रसिद्ध मिजो गीत के साथ डांस किया। थरूर के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता और कुछ अन्य नेता भी मौजूद थे।

डांस करने से खुद को नहीं रोक पाए थरूर

बता दें कि मिजोरम की प्रसिद्ध सिंगर संगतेई खुप्टोंग को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान उन्होंने मंच पर जैसे ही गाना शुरू किया तो थरूर अपने कदमों को नहीं रोक पाए। इसके बाद उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ मंच पर ही डांस करने शुरू कर दिया।

शशि थरूर ने की सिंगर की तारीफ

इसके बाद शशि थरूर ने सिंगर की तारीफ की और कहा कि आप शानदार हैं। उन्होंने कहा कि 15 साल की राजनीति में किसी चुनावी अभियान के दौरान मुझे सबसे ज्यादा मजा आया।

यह भी पढ़ें- BJP Leader Murder: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में BJP नेता की हत्या, मतदान से तीन दिन पहले नक्सलियों ने घटना को दिया अंजाम

BJP पर बरसे शशि थरूर

इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में थरूर ने बीजेपी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि हम भारत के विचार के लिए एक वास्तविक चुनौती देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल, जो 'एक राष्ट्र, एक चुनाव', 'एक राष्ट्र, एक भाषा', 'एक राष्ट्र, एक धर्म' के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि मिजोरम में सात नवंबर को सभी 40 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Exclusive: 'CM पद सिंधिया परिवार का कभी संकल्प नहीं रहा, यह कमल नाथ-दिग्विजय की चाहत', केंद्रीय मंत्री सिंधिया से खास बातचीत