विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mizoram Election 2023: 'PM Modi के साथ नहीं करूंगा मंच साझा', चुनावी सरगर्मियों के बीच बोले CM जोरमथांगा

By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
Published: Tue, 24 Oct 2023 05:30 AM (GMT+05:30)

Mizoram Election 2023 मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव के लिए जब ...और पढ़ें

Mizoram Election 2023: चुनावी सरगर्मियों के बीच CM जोरमथांगा का बड़ा बयान 'PM के साथ नहीं करूंगा मंच साझा'
Mizoram Election 2023: चुनावी सरगर्मियों के बीच CM जोरमथांगा का बड़ा बयान 'PM के साथ नहीं करूंगा मंच साझा'

HighLights

  1. पीएम के साथ मंच साझानहीं करूंगा: जोरमथांगा
  2. ममित शहर का दौरा कर भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने आने वाले हैं।

पीटीआई, आइजल। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव के लिए जब यहां प्रचार करने यहां आएंगे तो वे उनके साथ मंच साझा नहीं करेंगे। पीएम मोदी के 30 अक्टूबर को राज्य के पश्चिमी हिस्से में ममित शहर का दौरा कर भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने आने वाले हैं।

जोरमथांगा ने कहा कि मिजोरम के ज्यादातर लोग इसाई हैं। जब मणिपुर के लोगों (मैतियों) ने मणिपुर में सैकड़ों चर्च जलाए, तो इस तरह बात के पूरी तरह से खिलाफ थे। ऐसे में इस समय भाजपा के साथ सहानुभूति रखना हमारी पार्टी के लिए ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि प्रधानमंत्री अकेले आएं और वे अपना मंच संभालें करें और मैं दूसरा मंच संभालूं।

ज़ोरमथांगा की एमएनएफ पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाले नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) का हिस्सा है और केंद्र में राजग की सहयोगी है। हालांकि, पार्टी मिजोरम में भाजपा के साथ काम नहीं करती है। राज्य में सात नवंबर को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें- MP Congress Candidate List: मध्य प्रदेश कांग्रेस की आखिरी लिस्ट जारी, आमला से मनोज मालवे होंगे प्रत्याशी