विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mizoram Election 2023: 'मिजोरम में किंगमेकर की भूमिका निभाएगी भाजपा', नुमल मोमिन बोले- राज्य में विकास के लिए लड़ रही पार्टी

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 05 Nov 2023 10:47 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता नुमल मोमिन (Numal Momin) ने कहा कि राज्य में सात नवंबर को होने वाले ...और पढ़ें

मिजोरम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी भाजपाः मोमिन। फोटोः एएनआई।
मिजोरम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी भाजपाः मोमिन। फोटोः एएनआई।

एएनआई, आइजोल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता नुमल मोमिन (Numal Momin) ने कहा कि राज्य में सात नवंबर को होने वाले चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और छह से आठ सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि मिजोरम विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर इस बार बढ़कर 15 प्रतिशत तक हो जाएगा।

किंगमेकर की भूमिका निभाएगी भाजपाः मोमिन

पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा के स्टार प्रचारक और असम विधानसभा के उपाध्यक्ष मोमिन ने कहा कि एमएनएफ, जेडपीएम और कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के कई नेता मौजूदा सरकार से नाराज चल रहे हैं। मोमिन ने बताया कि पार्टी इस बार राज्य की 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और छह से आठ सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की आगामी सरकार में भाजपा किंगमेकर की भूमिका निभाएगी।  

यह भी पढ़ेंः Mizoram Election 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव की हुई घोषणा, 7 नवंबर को होगा मतदान; 3 दिसंबर को चुनावी नतीजे

मिजोरम की सड़कों का हाल खस्ता

भाजपा नेता मोमिन ने राज्य की मुख्यमंत्री जोरमथंगा की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मिजोरम की सड़कों की हालत बेहद खराब है। उन्होंने आगे कहा कि मिजोरम की जनता प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में भाजपा को वोट देगी। उन्होंने कहा कि मिजोरम में बहुत सारे मुद्दे हैं। हालांकि, कोई भी राजनीतिक दल उसको नहीं उठा रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव में भाजपा मिजोरम के विकास और बेहतर भविष्य के लिए लड़ रही है।

सरकार से परेशान हैं जनता

 उन्होंने आगे कहा कि राज्य में बेरोजगारी की बहुत समस्या है। मोमिन ने कहा कि हम इस चुनाव में बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र और संचार के लिए लड़ रहे हैं। इस बार, लोग वर्तमान सरकार से बहुत परेशान हैं। मालूम हो कि 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए चुनाव सात नवंबर को होगा। वहीं, वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

यह भी पढ़ेंः Mizoram Election 2023: जब चुनावी सभा के दौरान थिरके शशि थरूर, सिंगर के साथ किया डांस; देखें VIDEO