विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCD Election 2017: समाप्त हुआ मतदान, मतदाताओं में नहीं दिखा उत्साह

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 23 Apr 2017 06:53 AM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 08:28 PM (IST)

निगम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इस बार निगम चुनाव में मतदाताओं में उत्साह कम देखने ...और पढ़ें

MCD Election 2017: समाप्त हुआ मतदान, मतदाताओं में नहीं दिखा उत्साह
MCD Election 2017: समाप्त हुआ मतदान, मतदाताओं में नहीं दिखा उत्साह

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। चुनाव को लेकर कई इलाकों में वोट प्रतिशत 40 प्रतिशत के पार रहा तो कहीं मतदाताओं में उत्साह की कमी दिखी। दिल्ली के 270 वार्डों में 183 वार्डों में दोपहर 2 बजे तक 31.13 फीसदी मतदान हुआ है। इससे पहले  दोपहर 1 बजे तक 24 फीसदी वोटिंग हुई थी। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक सुबह 11 बजे तक सिर्फ 7 फीसदी मतदान हुआ। इससे पहले सुबह 10 बजे तक 2 फीसदी से भी कम वोट पड़े थे।

रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों नगर निगम की 270 सीटों के लिए सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। उम्‍मीद की जा रही थी कि मौसम के तेवर ढीले पड़ने की वजह से मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा। कयास लगाए जा रहे थे कि लोग मतदान के लिए घर से बाहर निकलेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

MCD चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

गौरतलब है कि इस बार एमसीडी चुनाव में कुल 2537 उम्मीदवार अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं, जिनमें से सबसे ज़्यादा 1004 उम्मीदवार उत्तरी एमसीडी में हैं। इसके बाद दक्षिणी एमसीडी में 985 और पूर्वी एमसीडी में 548 उम्मीदवार मैदान में हैं।

दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने भी ग्रेटर कैलाश में मतदान किया। बताया जा रहा है कि उप राज्यपाल ने बाकायदा लाइन में लगकर मतदान किया। वहीं दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय माकन ने राजौरी गार्डन और आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइंस में वोट डाला।

MCD चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

हाल ही कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने वाले अरविंदर सिंह लवली ईस्ट आजाद नगर स्थित बूथ पर पहुंचे तो वहां मशीन खराब मिली। 

इस बार कुल 13141 पोलिंग स्टेशन हैं, जिसमें 799 संवेदनशील और 208 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। 

छेड़छाड़ संभव नहीं 

राज्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव का कहना है कि जिस ईवीएम-1 का इस्तेमाल हो रहा है, उसमें गड़बड़ी और छेड़छाड़ की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने बताया कि EVM मशीनों को उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधियों के सामने भी जांचा गया है। तीनों एमसीडी में कुल मतदाता करीब 1 करोड़ 34 लाख 23 हजार 783 हैं। करीब 1 लाख कर्मचारी मतदान केंद्र पर मौजूद रहेंगे।

pics: जानें किस दिग्गज नेता ने MCD चुनाव के लिए डाला वोट

इस बार 2537 उम्मीदवार मैदान 

इस चुनाव में प्रमुख दल भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत दर्जन भर राजनीतिक दल चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार चुनाव में कुल 2537 उम्मीदवार अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं, जिनमें से सबसे ज़्यादा 1004 उम्मीदवार उत्तरी दिल्ली नगर निगम में हैं। वही, इसके बाद दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 985 और उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 548 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

यहां पर बता दें कि साल 2012 के चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच था। चुनावों में बीजेपी को भारी बहुमत मिला। 272 सीटों में से भाजपा को 138 सीटें और कांग्रेस को 77 सीटें हासिल हुई थीं। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने 15 सीटें जीती थीं। वहीं इस बार के चुनावों में आम आदमी पार्टी और स्वराज पार्टी के आ जाने के बाद मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। गौरतलब है कि दोनों ही पार्टियां पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। 

यह भी जानें 

दिल्ली नगर निगम चुनावों में कुल 272 वार्ड हैं। वहीं 2012 में इनमें से भाजपा ने 138 वार्ड और कांग्रेस ने 78 वार्ड में जीत दर्ज की थी, जबकि बहुजन समाज पार्टी को 15 व अन्य को 41 वार्ड हासिल हुए थे।

SDMC

दक्षिण दिल्ली नगर निगम चुनाव में कुल 104 वार्ड हैं, जिसमें भाजपा ने 44 वार्ड, कांग्रेस ने 29, बसपा ने 5 और अन्य ने 26 वार्ड में कब्जा किया था। इस दौरान क्षेत्र में कुल 43 लाख 18 हजार 233 मतदाता थे।

NDMC

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की बात करें तो यहां 104 कुल वार्ड हैं, जिसमें भाजपा ने 59 वार्ड, कांग्रेस ने 29 वार्ड, बसपा ने 7 वार्ड और अन्य ने 9 वार्ड में जीत हासिल की थी। वहीं इस क्षेत्र में कुल 43,47, 611 मतदाता थे।

EDMC

पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कुल 64 वार्ड हैं ,जिसमें भाजपा ने 35, कांग्रेस ने 19, बसपा ने 3 वार्ड में जीत हासिल की थी। इस क्षेत्र में कुल 27,39,620 मतदाता थे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।