विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCD चुनाव: भाजपा की झुग्गी वाली करोड़पति प्रत्याशी पर गरमाई राजनीति

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 07:55 AM (IST)Updated: Tue, 11 Apr 2017 10:33 PM (IST)

AAP का कहना है कि झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों के साथ न केवल विश्वासघात किया गया है, बल्कि ...और पढ़ें

MCD चुनाव: भाजपा की झुग्गी वाली करोड़पति प्रत्याशी पर गरमाई राजनीति
MCD चुनाव: भाजपा की झुग्गी वाली करोड़पति प्रत्याशी पर गरमाई राजनीति

नई दिल्ली (जेएनएन)। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर झुग्गीवासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि एक तरफ तो भाजपा झुग्गी वालों के हितों की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उनको नजरअंदाज कर करोड़पति परिवार की महिला को झुग्गी में रहने वाली बताकर टिकट देती है।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कुछ माह पहले टोडापुर इलाके में जिस झुग्गी में रात बिताई थी, उस झुग्गी वासी महिला सुनीता कौशिक को भाजपा ने निगम चुनाव में टिकट दिया है। झुग्गी वासी यह महिला करोड़पति है।

यह भी पढ़ें: सिसोदिया बोले- कोठी की टैक्स माफी MCD का हक तो हाउस टैक्स क्यों नहीं

सोमवार को आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने कहा कि मनोज तिवारी ने ऐसा करके न केवल झुग्गी वालों का अपमान किया है, बल्कि उन करोड़ों पूर्वाचलवासियों का भी अपमान किया है जो दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने एक करोड़पति परिवार की महिला को झुग्गी वाली बताकर टिकट दे दिया है। उन्होंने कहा कि हमें किसी के धनवान होने से दिक्कत नहीं है, लेकिन करोड़ों रुपये के आलीशान घरों की मालिक को झुग्गी वाली बताकर टिकट देने की बात करने पर आपत्ति है।

दिल्ली की झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों के साथ न केवल विश्वासघात किया गया है, बल्कि मनोज तिवारी ने झूठ बोलकर उनकी भावनाओं से खेलने की कोशिश भी की है।

MCD चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।