'बुरा न मानो दिवाली है', ऐसा कह कर संजय राउत ने शेयर की शेर की फोटो, लेकिन उसमें है बहुत कुछ खास, देखें
शिवसेना शेर की तरह है जिसके गले में NCP टंगी है।
मुंबई, पीटीआइ। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आ चुके हैं और भाजपा और शिवसेना की जोड़ी ने एक बार फिर से सत्ता में वापसी की है। हालांकि, 2014 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार इस जोड़ी को कम सीटें मिली। नतीजों के एक दिन बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ गठबंधन साथी यानी की भाजपा पर मजाक बनाते हुए एक कार्टून पोस्ट किया।
संजय राउत द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए कार्टून में टाइगर के हाथ में कमल का फूल दिखाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस टाइगर के गले में एक घड़ी भी है। यानी टाइगर (शिव सेना पार्टी का चिह्न), घड़ी का लॉकेट (एनसीपी पार्टी का चिह्न) और कमल (भाजपा पार्टी का चिह्न)
व्यंग चित्रकाराची कमाल!
बुरा न मानो दिवाली है.. pic.twitter.com/krj2QAnGmB
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) October 25, 2019
हालांकि, यह सिर्फ एक मजाक हैं। यह भी संजय राउत द्वारा बताया गया। उन्होंने अपने ट्वीट में इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा- 'शानदार व्यंग्य वाला चित्र, बुरा न मानो दिवाली है'। यह चित्र उतना भी साधारण नहीं है, जितना दिख रहा है। बता दें कि इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बयान दिया और कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए शिवसेना, NCP और कांग्रेस एक साथ आ सकती हैं।
पृथ्वीराज चव्हाण ने गुरुवार को एक दिलचस्प संभावना की बात की थी, जिसमें शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन कर भाजपा के खिलाफ हो सकती हैं। बता दें कि 288 सदस्यीय विधानसभा में, भाजपा ने 105 सीटें जीतीं थी, जबकि सहयोगी शिवसेना ने 56। एनसीपी ने 54 सीटें हासिल कीं और कांग्रेस 44 सीटों पर विजयी हुई।
संजय राउत का कार्टून
शिवसेना शेर की तरह है, जिसके गले में NCP टंगी है। इसका मतलब यह दिखाया गया कि शिवसेना के पास NCP का समर्थन है और उसके हाथ में कमल का फूल है। यानी की जैसे 50-50 फॉर्मूले पर भाजपा और शिवसेना की आगे की राजनीति करने का तय हई है तो अगर इसमें कोई गड़बड़ी होती है तो शिवसेना के पास NCP का भी विकल्प हो सकता है।