Maharashtra Election: महाराष्ट्र में जीत से पहले जीत की तैयारी, भाजपा दफ्तरों में तैयार हो रहे हैं लड्डू
Maharashtra Election अपनी जीत को लेकर शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन काफी आत्मविश्वास ने भरा नज़र आ रहा है। जीत से पहले भाजपा दफ्तर में इस जीत की तैयारी शुरू हो चुकी है।
नई दिल्ली, जेएनएन।Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतगणना के रुझान से उत्साहित भाजपा ने जीत के जश्न की तैयारी भी शुरू कर दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बड़े स्तर पर मिठाई और माला जैसी चीजों के ऑर्डर दिए हैं। अपनी जीत को लेकर शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन काफी आत्मविश्वास ने भरा नज़र आ रहा है। जीत से पहले भाजपा राज्य दफ्तर में इस जीत की तैयारी शुरू हो चुकी है। रिजल्ट से पहले आए एक्जिट पोल्स ने भी इस गठबंधन की वापसी की उम्मीद जताई है। ऐसे में यह उम्मीद भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी नज़र आ रही है।
Mumbai: Counting of votes for #MaharashtraAssemblyElections starts soon, ladoos ready at BJP state office pic.twitter.com/3GF6ss9SSU
— ANI (@ANI) October 24, 2019
अभी तक आए रुझानों में भाजपा महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरकर सामने आई है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिनती के दौरान भाजपा के अधिकारियों ने 5000 लड्डू के आदेश दे दिए हैं। वहीं, कार्यालय को सजाया जा रहा है और साथ ही साथ मालाओं और कुर्सियां भी लगाई जा रही हैं।
Mumbai: BJP state office decorated ahead of counting of votes for #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/WbVuWwy92j
— ANI (@ANI) October 24, 2019
भाजपा कार्यकर्ताओं को मंत्रालय के करीब स्थित दफ्तर पर आने के आदेश भी जारी किए गए हैं। एएनआई द्वारा जारी फोटो में कार्यालय मेंं जमकर लड्डू बनते भी दिख रहे हैं। साउथ मुंबई स्थित कार्यालय में चुनावी कवरेज देखने की पूरी व्यवस्था की गई है। पार्टी के कार्यालय को दिवाली जैसा सजाया गया है। कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देवेंद्र फड़नवीस के बड़े होर्डिंग्स भी लगी हुई हैं। तैयारी के अलावा नेता अपनी जीत के लिए दुआएं मांगे रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस एक दिन पहले ही उत्तराखंड के केदारनाथ गए थे।