Move to Jagran APP

महाराष्ट्र : CM देवेंद्र फडणवीस ने दाखिल किया नामांकन, नागपुर साउथ-वेस्ट सीट से भरा पर्चा

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से पर्चा दाखिल किया।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 11:32 AM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 12:31 PM (IST)
महाराष्ट्र : CM देवेंद्र फडणवीस ने दाखिल किया नामांकन, नागपुर साउथ-वेस्ट सीट से भरा पर्चा
महाराष्ट्र : CM देवेंद्र फडणवीस ने दाखिल किया नामांकन, नागपुर साउथ-वेस्ट सीट से भरा पर्चा

नागपुर, एएनआइ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। अपना नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंनेनागपुर में रोड शो किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने का आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री फडणवीस नागपुर की साउथ वेस्ट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। फडणवीस की सीट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

loksabha election banner

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उनकी पत्नी कंचन का आशीर्वाद मांगा। इससे पहले आज फडणवीस ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम(साउथ-वेस्ट) से अपना नामांकन दाखिल करने के लिए प्रस्थान किया था।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके आवास पहुंचे थे।

पिछली बार विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने इसी सीट से चुनाव लड़ा था। वह एकबार फिर इन विधानसभा चुनावों में जीतकर सरकार में वापसी की कोशिश करेंगे। माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से इसबार भी वही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।

इससे पहले गुरुवार को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने भी अपना नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने वर्ली विधानसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल किया। इससे पहले आदित्य एक रोड शो करते हुए नामांकन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शिवसेना की ताकत दिखाई। उन्होंने जनता की ओर से मिल रहे समर्थन का स्वागत किया। आदित्य, ठाकरे परिवार की ओर से चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य है।

महाराष्ट्र विधानसभा की स्थिति

महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी। यहां एक चरण में ही चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। यहां वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी और नतीजे भी उसी दिन आ जाएंगे। 

बता दें, महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल  9 नवंबर को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा में सीटों की संख्या 288 है। इसमें 234 सीटें सामान्य  हैं जबकि अनुसूचित जाति(SC) और अनुसूचित जनजाति(ST) की क्रमश: 29 और 25 सीटें है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.