विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 48 उम्मीदवारों के नाम का एलान

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Thu, 24 Oct 2024 09:44 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 24 Oct 2024 10:30 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची के मुताबिक प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे नागपुर दक्षिण पश्चिम से असलम आर. शेख मलाड पश्चिम से विजय नामदेवराव वडेट्टीवार ब्रह्मपुरी से पृथ्वीराज चव्हाण कराड दक्षिण से और विजय बालासाहेब थोराट संगमनेर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस ने महाराष्ट्र में जीत के लिए कमर कस ली है।

महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 48 उम्मीदवारों के नाम का एलान
महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 48 उम्मीदवारों के नाम का एलान

राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची गुरुवार रात जारी कर दी है। 48 उम्मीदवारों की पहली सूची में चार मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम हैं। ये चारों मुंबई और उसके पड़ोसी जिले ठाणे के हैं। चार में से तीन पहले भी विधानसभा के और एक विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं।

कांग्रेस की पहली सूची में चांदीवली से मोहम्मद आरिफ नसीम खान, मालाड पश्चिम से असलम शेख, मुंबा देवी से अमीन पटेल और मीरा-भायंदर विधानसभा क्षेत्र से सैयद मुजफ्फर हुसैन को टिकट दिया गया है। नसीम खान चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह दो बार राज्य सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

असलम शेख दो बार विधायक चुने जा चुके हैं और दो बार मंत्री रहे हैं। अमीन पटेल तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं, और मुजफ्फर हुसैन दो बार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। उन्हें ठाणे के मीरा-भायंदर क्षेत्र से टिकट दिया गया है। मोहम्मद आरिफ नसीम खान फिलहाल कांग्रेस की अखिल भारतीय कार्यसमिति के सदस्य एवं मुजफ्फर हुसैन प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

पश्चिम महाराष्ट्र की कराड दक्षिण सीट से पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को, विदर्भ की साकोली सीट से प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को, ब्रह्मपुरी से नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार को तथा लातूर ग्रामीण से पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के छोटे पुत्र धीरज देशमुख को एवं लातूर शहर से बड़े पुत्र अमित देशमुख को टिकट दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।