एमपी चुनाव: सीएम शिवराज की जबलपुर में रैली, पार्टी कार्यकर्ताओं से भी होगी मुलाकात
सीएम शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा आज जबलपुर पहंचेगी। शिवराज सिंह यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे
By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 12:08 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 12:08 PM (IST)
भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज है। सत्ताधारी भाजपा एक बार फिर अपनी वापसी की कोशिश में जुटी हुई है तो वहीं, कांग्रेस अपने वनवास को खत्म करना चाह रही है। चुनाव में जीत पुख्ता करने के लिए सभी दल जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लगातार रैलियां कर भाजपा के लिए माहौल बना रहे हैं। सीएम शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा आज जबलपुर पहंचेगी। शिवराज सिंह यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वो कई जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें