Move to Jagran APP

Madhya Pradesh Election Result 2018 : बागियों ने बना दिया मुकाबले को रोचक, अब है सबकी नजर

MP Election 2018 : मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को हुए चुनाव के बाद मंगलवार को मतगणना होगी।

By Prashant PandeyEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 04:54 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 09:37 AM (IST)
Madhya Pradesh Election Result 2018 : बागियों ने बना दिया मुकाबले को रोचक, अब है सबकी नजर
Madhya Pradesh Election Result 2018 : बागियों ने बना दिया मुकाबले को रोचक, अब है सबकी नजर

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को हुए चुनाव के बाद मंगलवार को मतगणना होगी। प्रदेश की कई सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बागियों ने मुकाबला रोचक बना दिया है और सभी की निगाहें इन्ही सीटों पर हैं। दमोह सीट पर भाजपा से बागी हुए रामकृष्ण कुसमरिया ने मंत्री जयंत मलैया के खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोकी। झाबुआ सीट पर बागी जेवियर मेड़ा ने मुकाबला कड़ा कर दिया। बागियों के अलावा कुछ सीटों पर सपा और बसपा के उम्मीदवारों ने चुनावी जंग को त्रिकोणीय बना दिया।

loksabha election banner

उज्जैन उत्तर विधानसभा : कांग्रेस की बागी माया ने मुकाबला बनाया रोचक

उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरीं माया राजेश त्रिवेदी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया। यह सीट इसलिए चर्चा में है क्योंकि भाजपा के टिकट पर यहां से मालवा के कद्दावर मंत्रियों में गिने जाने वाले पारस जैन (पहलवान) लगातार सातवीं बार चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने सिंधिया समर्थक राजेंद्र भारती (बाबा) को मौका दिया।

बुरहानपुर विधानसभा सीट पर निर्दलीय सुरेंद्र सिंह ठाकुर

निमाड़ क्षेत्र की चर्चित बुरहानपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला इस बार रोचक है। भाजपा से अर्चना चिटनीस, कांग्रेस से रवींद्र महाजन एवं निर्दलीय सुरेंद्रसिंह ठाकुर के बीच कड़ा मुकाबला है। यह सीट मंत्री अर्चना चिटनीस के लिए प्रतिष्ठा की सीट है।

झाबुआ सीट पर कांग्रेस के बागी जेवियर मेड़ा

मप्र की झाबुआ सीट कांग्रेस के बागी जेवियर मेडा ने चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है। कारण यह है कि यहां कांग्रेस के बड़े आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया के बेटे डॉ. विक्रांत पार्टी उम्मीदवार हैं। भाजपा की ओर से गुमानसिंह डामोर ने चुनाव लड़ा।

पनागर सीट : भाजपा के बागी भाजपा के बागी भरत यादव चुनाव मैदान में हैं। यहां भाजपा की ओर से सुशील तिवारी और कांग्रेस की ओर से सम्मति सैनी चुनाव लड़ा है।

निवास सीट : भाजपा के बागी चैन सिंह निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़े। यहां भाजपा के रामप्यारे कुलस्ते और कांग्रेस की ओर से डॉ अशोक मर्सकोले उम्मीदवार हैं।

लांजी सीट : बसपा की मीरा समरीते यहां चुनाव में खड़ी हुई हैं। भाजपा के रमेश भटेरे और कांग्रेस की हिना कांवरे ने यहां चुनाव लड़ा।

सुमावली सीट : बसपा के मानवेंद्र सिंह ने मुकाबला कड़ा कर दिया है। यहां भाजपा से अजब सिंह और कांग्रेस से एदल सिंह मैदान में है।

ग्वालियर ग्रामीण सीट : कांग्रेस के बागी साहबसिंह को बसपा की ओर से चुनाव लड़े। भाजपा के भरतसिंह कुशवाहा, तो कांग्रेस की ओर से मदन कुशवाह ने चुनाव लड़ा।

बमोरी सीट : भाजपा के पूर्व बागी केएल अग्रवाल भी यहां मैदान में डटे हैं। भाजपा की ओर से बृजमोहन और कांग्रेन की ओर से यहां महेंद्र सिंह चुनाव लड़ा।

राजनगर सीट : सप्रा प्रत्याशी नितिन चतुर्वेदी भी चुनाव मैदान में हैं। यहां से भाजपा के अरविंद पटेरिया और कांग्रेस के विक्रमसिंह नातीराजा उम्मीदवार हैं।

दमोह और पथरिया सीट : भाजपा के बागी रामकृष्ण कुसमरिया दो सीटों से चुनाव मैदान में हैं। दमोह में भाजपा की ओर से जयंत मलैया और कांग्रेस के राहुल सिंह ने चुनाव लड़ा। पथरिया में भाजपा की ओर से लखन पटेल और कांग्रेस ने गौरव पटेल ने चुनाव लड़ा।

मनगवां सीट : यहां से बसपा की शीला त्यागी विधायक रही हैं। उधर इस बार भाजपा ने यहां पंचूलाल प्रजापति और कांग्रेस ने बबीता साकेत को चुनाव में उतारा।

बालाघाट सीट : समाजवादी पार्टी की ओर से अनुभा मुंजारे ने चुनाव लड़ा। वहीं भाजपा के कद्दावर नेता गौरीशंकर बिसेन और कांग्रेस के विश्वेश्वर भगत चुनाव मैदान में हैं।

भिंड सीट : यहां सपा की ओर से नरेंद्र सिंह और बसपा के संजू सिंह ने चुनाव लड़ा। भाजपा की ओर से राकेश चौधरी और कांग्रेस के रमेश दुबे यहां मैदान में हैं।

पोहरी सीट : भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए कैलाश कुशवाह यहां से चुनाव लड़ा। वहीं भाजपा की ओर से प्रहलाद भारती तो कांग्रेस के सुरेश राठखेड़ा ने चुनाव लड़ा।

बरघाट सीट : यहां भाजपा और कांग्रेस के बागी दोनों के बागी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा की ओर से कमल मसकोले और कांग्रेस की ओर से अर्जुन सिंह काकोडिया ने चुनाव लड़ा।

पंधाना सीट : यहां कांग्रेस से बागी रूपाली बारे ने चुनाव लड़ा। भाजपा की ओर से राम प्रताप दांगोरे और कांग्रेस की ओर से छाया मोरे मैदान में हैं।

महेश्वर सीट : भाजपा विधायक राजकुमार मेव बागी बन चुनाव लड़ा। भाजपा की ओर से यहां भूपेंद्र आर्य और कांग्रेस की ओर से डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने चुनाव लड़ा।

बड़वानी सीट : कांग्रेस से बागी हुए राजेंद्र मंडलोई ने यहां चुनाव लड़ा। भाजपा की ओर से प्रेमसिंह पटेल और कांग्रेस की ओर से रमेश पटेल चुनाव मैदान में रहे।

आलीराजपुर सीट : कांग्रेस के बागी शमशेर सिंह ने यहां चुनाव लड़ा। भाजपा ने नागरसिंह चौहान को तो कांग्रेस ने मुकेश पटेल को प्रत्याशी बनाया था।

जोबट सीट : कांग्रेस से बागी विशाल रावत मैदान में रहे। भाजपा प्रत्याशी माधो सिंह डावर और कांग्रेस प्रत्याशी कलावती भूरिया ने यहां चुनाव लड़ा।

थांदला सीट : भाजपा से बागी दिलीप कटारा मैदान में रहे। भाजपा की ओर से कलसिंह भाबर और कांग्रेस की ओर से वीरसिंह भूरिया ने चुनाव लड़ा।

मनावर सीट : भाजपा से बागी जगदीश मुवेल ने चुनाव लड़ा। भाजपा ने रंजना बघेल तो कांग्रेस ने डॉ हीरालाल अलावा को टिकट दिया था।

बदनावर सीट : भाजपा से बागी राजेश अग्रवाल ने चुनाव लड़ा। उधर भाजपा की ओर से भंवरसिंह शेखावत और कांग्रेस की ओर से राजवर्धन दत्तीगांव ने चुनाव लड़ा।

उज्जैन दक्षिण सीट : कांग्रेस से बागी जयसिंह दरबार यहां चुनाव लड़ा। भाजपा ने मोहन यादव तो कांग्रेस ने राजेंद्र वशिष्ठ को दिया है टिकट था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.