राहुल गांधी की इंदौर यात्रा से पहले लगा विवादित पोस्टर
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की इंदौर यात्रा से पहले शहर के रीगल तिराहे पर एक विवादित पोस्टर लगा मिला।
By Prashant PandeyEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 12:25 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 12:25 PM (IST)
इंदौर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की इंदौर यात्रा से पहले शहर के रीगल तिराहे पर एक विवादित पोस्टर लगा मिला। पोस्टल लगाने वालों में राऊ विधानसभा से जुड़े कांग्रेस नेताओं के नाम लिखे हैं। इस मामले में किसी भी कांग्रेस नेता का बयान सामने नहीं आया है। पोस्टर में राहुल गांधी, कमलनाथ और कांग्रेस के दिग्गज नेता बस में सवार दिखाई दे रहे हैं। राहुल के दौरे से पहले इस पोस्टर ने कांग्रेस में खलबली मचा दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें