Move to Jagran APP

MP Election Result 2018 LIVE: आधा दर्जन मंत्री पिछड़े, यहां जानिए पूरा हाल

MP Election Result 2018 LIVE: शुरुआती रुझान के हिसाब से मध्य प्रदेश के आधा दर्जन मंत्री इस वक्त पीछे चल रहे हैं। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं।

By Saurabh MishraEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 11:01 AM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 11:01 AM (IST)
MP Election Result 2018 LIVE: आधा दर्जन मंत्री पिछड़े, यहां जानिए पूरा हाल
MP Election Result 2018 LIVE: आधा दर्जन मंत्री पिछड़े, यहां जानिए पूरा हाल

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के जो शुरुआती रुझान मिले हैं। उसमें कांग्रेस की सरकार बनने के संकेत दिख रहे हैं। प्रदेश सरकार के कई कद्दावर मंत्री पहले कुछ राउंड के बाद पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इसमें स्कूली शिक्षा मंत्री विजय शाह शामिल हैं। वो खंडवा की हरसूद सीट से पिछड़ रहे हैं। चार चरणों के बाद मंत्री विजय शाह करीब चार हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। वो हरसूद सीट से 6 बार के विधायक हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस के सुखराम साल्वे खड़े हैं। 

loksabha election banner

इसके अलावा दमोह से वित्त मंत्री जयंत मलैया भी पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। क्योंकि यहां से भाजपा के बागी उम्मीदवार रामकृष्ण कुसमरिया भी चुनावी मैदान में है। इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद वो बागी होकर चुनावी समर में कूदे हैं। ऐसे में पहले से ही ये माना जा रहा था कि इस सीट पर भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी। इसके अलावा ग्वालियर सीट से चुनाव लड़ रहे मंत्री जय भान सिंह पवैया पीछे चल रहे हैं। 

इसके अलावा सिलवानी सीट से लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह भी पीछे चल रहे हैं। वहीं शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी देवास जिले की हाटपीपल्या सीट से पीछे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के मनोज चौधरी चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे भी पीछे चल रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.