यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP Election 2023: PM मोदी आज सीधी में उम्मीदवारों को देंगे जीत का मंत्र, BJP अध्यक्ष नड्डा इंदौर में करेंगे रैली
मध्यप्रदेश चुुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को राज्य में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों ने ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, संवाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। वे दोपहर डेढ़ बजे सीधी में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी मंगलवार खरगोन एवं इंदौर में जनसभा करेंगे।
पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि नड्डा पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में तीन जनसभाओं, तीन रथसभा को संबोधित करेंगे। वे सुबह साढ़े 11 बजे खरगोन जिले के बड़वाह में जनसभा करने के बाद बडवाह से रथ से कतरगांव पहुंचकर डेढ़ बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद महेश्वर विधानसभा के मंडलेश्वर में रथसभा करने के पश्चात रथ से चोली में पहुंचेंगे, जहां स्वागत होगा।
निकालेंगे रोड शो
यहां से सोमाखेडी फाटा, बागरदा, जामगेट होते हुए इंदौर जिले की महू विधानसभा के मेन पहुंचेंगे। बडगोंडा से गवली पलासिया होते हुए शाम साढ़े सात बजे महू मार्केट में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के पश्चात पिगडंबर होते हुए राऊ विधानसभा क्षेत्र के गोल चौराहा, मित्तल साल्वेंट होते हुए रात नौ बजे राऊ चौराहा पर रथसभा को संबोधित करेंगे। यहां से नड्डा श्रमिक कालोनी, सिलिकान सिटी होते हुए राजेन्द्र नगर पहुंचेंगे और रथसभा को संबोधित करेंगे।
