विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: कांग्रेस ने जारी किया केंद्रीय मंत्री के बेटे का एक और वीडियो, भाजपा ने बताया फेक; जांच की मांग की

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 13 Nov 2023 06:53 PM (GMT+05:30)

देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर का करोड़ों रुपये के लेनदेन का एक और वीडियो सोमवार को कथित तौर पर इंटरनेट मीडिया ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का एक और कथित वीडियो वायरल।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का एक और कथित वीडियो वायरल।

जागरण न्यूज नेटवर्क, ग्वालियर। मध्य प्रदेश में मतदान के पहले एक बार फिर केंद्रीय कृषि मंत्री और दिमनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर चर्चा में आ गए हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर का करोड़ों रुपये के लेनदेन का एक और वीडियो सोमवार को कथित तौर पर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। वायर वीडियो में देवेंद्र 500 करोड़ रुपये की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के वीडियो पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि इस वीडियो की सत्यता की जांच होनी चाहिए और चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान भी लेनी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आयकर, ईडी, सीबीआइ जैसी जांच एजेंसियां का इस मामले पर कार्रवाई न करना अपने आप में सवाल है। उन्होंने जांच पूरी होने तक नरेंद्र सिंह तोमर को बर्खास्त करने की भी मांग की।

कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

इधर, एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट से वीडियो पोस्ट करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लिखा है, केंद्रीय मंत्री के बेटे देवेंद्र तोमर का एक और वीडियो वायरल। मंत्री पुत्र इस बार 500 करोड़ की डील करते नजर आ रहे हैं। मोदी जी, पूरा मध्य प्रदेश निगलना है?

भाजपा ने वीडियो को बताया कांग्रेस का चुनावी हथकंडा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  विष्णु दत्त शर्मा ने इस वीडियो को फेक बताते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने इस वीडियो को कांग्रेस का चुनावी हथकंडा करार देते हुए कहा कि पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए फर्जी वीडियो जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत की गई है और वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी खुद भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में 281 करोड़ नकद जब्त किए गए थे।

यह भी पढ़ेंः MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री के बेटे का वीडियो वायरल, एमपी की राजनीति में बवाल; BJP ने बताया साजिश

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं, इस मामले पर  मुरैना सिविल लाइन के थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह ने कहा कि पांच नवंबर को देवेंद्र तोमर के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर वीडियो की जांच कराई जा रही है। बहुत प्रसारित करने के मामले में लंबी कड़ियां होती हैं, इसलिए समय लग रहा है। अब तक देवेंद्र तोमर के बयान दर्ज नहीं हुए हैं।

सुबह तोमर की सफाई और बाद में आ गया दूसरा वीडियो

सोमवार सुबह ग्वालियर में नरेंद्र सिंह तोमर ने पहले के वीडियो के बारे में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि फर्जी मामलों में समय बर्बाद मत कीजिए। कुछ समय बाद ही दूसरा वीडियो बहु प्रसारित हो गया। मालूम हो कि पांच नवंबर को वायरल पहले वीडियो के बाद देवेंद्र तोमर ने मुरैना के सिविल लाइन थाने में एफआइआर दर्ज करवा वीडियो की जांच करवाने की मांग की थी। इसमें भी देवेंद्र सिंह रुपयों के लेनदेन की बात करते दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ेंः MP Assembly Election 2023: 'कुर्सी जाती है तो जाए...', कमलनाथ ने खोले राज 2020 में किस तरह गिरी थी कांग्रेस की सरकार