विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: राज्य की बदहाली के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों जिम्मेदार, कटनी में जमकर बरसे अखिलेश यादव

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 13 Nov 2023 08:19 PM (GMT+05:30)

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश की बदहाली के लिए कांग्रेस ...और पढ़ें

कटनी में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव।
कटनी में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव।

जागरण न्यूज नेटवर्क, कटनी। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को मध्य प्रदेश में कई जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और भाजपा, दोनों पर ही हमला बोला।

कांग्रेस ने रोके रखा जातिवार जनगणना

बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के तेवरी गांव में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि अब वह किस मुंह से जातिवार गणना की बात कर रही है, जबकि सच यह है कि कांग्रेस ने ही इसको रोके रखा। अब जब चुनाव आए हैं तो वह जातिवार गणना कराने का वादा कर रही, जिसकी मांग समाजवादी पार्टी ने सदैव से उठाई है।

राज्य की बदहाली के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों जिम्मेदार

सपा अध्यक्ष ने कहा कि आबादी के हिसाब से दलित, पिछड़ा वर्ग और अन्य समुदाय को सम्मान मिले, यह हमारा प्रयास रहा है और रहेगा। सप प्रमुख ने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछली बार कांग्रेस ने हमारी मदद से ही अपनी सरकार बनाई थी। हमने उसे सत्ता दिलवाई, लेकिन वह भाजपा से अपने ही विधायक नहीं बचा पाई।

यह भी पढ़ेंः Exclusive: 'लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा, पांचों राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार' खास बातचीत में बोले नड्डा

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की बदहाली के लिए कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही जिम्मेदार हैं। इन्होंने अपनी-अपनी सरकारें बनाने के लिए वादे तो बड़े-बड़े किए, लेकिन सत्ता मिलने के बाद किया कुछ नहीं।

चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि हमें उम्मीद है पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक भाई सब मिलकर समाजवादियों को जिताएंगे। उन्होंने कहा कि सपा के सत्ता में आने से ही सामाजिक न्याय आएगा। उन्होंने सीधी में भी जनसभा को संबोधित किया।

यह भी पढ़ेंः MP Election 2023: कांग्रेस ने जारी किया केंद्रीय मंत्री के बेटे का एक और वीडियो, भाजपा ने बताया फेक; जांच की मांग की