विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election: 'कांग्रेस राज में महिलाओं का होता है अपमान', अनुराग ठाकुर बोले- BJP कैसे करती है सम्मान, मध्यप्रदेश इसका गवाह

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 05 Nov 2023 12:55 PM (IST)

MP Election 2023 अनुराग ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश में लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना योजना लाकर महिलाओं और ...और पढ़ें

MP Election 2023 कांग्रेस पर बरसे अनुराग ठाकुर।
MP Election 2023 कांग्रेस पर बरसे अनुराग ठाकुर।

एजेंसी, भोपाल। MP Election 2023 मध्य प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश में लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना योजना लाकर महिलाओं और बेटियों का मान सम्मान बढ़ाया है, लेकिन कांग्रेस राज में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है।

कांग्रेस राज में महिलाओं को नहीं मिलता अधिकार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक तरफ मध्य प्रदेश है जहां भाजपा शासन में महिलाओं का सम्मान होता है और एक तरफ राजस्थान है, जहां महिलाओं का अपमान होता है। ठाकुर ने आगे कहा,

राजस्थान में महिलाओं का तिरस्कार मध्य प्रदेश में पुरस्कार। मध्य प्रदेश में महिलाओं को अधिकार तो राजस्थान में अत्याचार।

कांग्रेस ने कर्नाटक, राजस्थान, हिमाचल में झूठे वादे किए 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि सबसे पुरानी पार्टी बेईमान है और उसने कर्नाटक, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में झूठी गारंटी दी है। अनुराग ठाकुर ने भोपाल में कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी 'ठग' है और उनकी गारंटी अपने ही शासित राज्यों में फेल रही है।

हिमाचल में महिलाओं से किया वादा भी नहीं किया पूरा

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन 22.5 लाख से अधिक महिलाएं हैं, जो पिछले 10 महीनों से अपने 1500 रुपये का इंतजार कर रही हैं। कांग्रेस ने कहा कि यह निर्णय पहली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा, लेकिन उनकी गारंटी हमेशा की तरह झूठ का पुलिंदा रही।

यह भी पढ़ें- 'मध्य प्रदेश को बर्बाद करने वाला है कमलनाथ का मॉडल', CM शिवराज बोले- MP में फिर आ रही BJP सरकार