विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मध्य प्रदेश को बर्बाद करने वाला है कमलनाथ का मॉडल', CM शिवराज बोले- MP में फिर आ रही BJP सरकार

By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
Published: Sun, 05 Nov 2023 02:26 PM (IST)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी का मॉडल विकास और जनकल्याण का है। कमलनाथ का ...और पढ़ें

बीजेपी का मॉडल विकास और जनकल्याण का है: शिवराज सिंह चौहान
बीजेपी का मॉडल विकास और जनकल्याण का है: शिवराज सिंह चौहान

HighLights

  1. MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना
  2. शिवराज बोले- कमलनाथ का मॉडल मध्य प्रदेश को बर्बाद करने वाला मॉडल है
  3. बीजेपी का मॉडल विकास और जनकल्याण का है: शिवराज सिंह चौहान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। MP Election 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मॉडल विकास और जनकल्याण का है, जबकि कमलनाथ का मॉडल एक पुराना मॉडल है।

'कमलनाथ का मॉडल अपराध का मॉडल है'

शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के मॉडल को बर्बाद करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ का मॉडल एक अपराध मॉडल, एक कमीशन मॉडल और एक भ्रष्टाचार मॉडल है।

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: कांग्रेस जीत बरकरार रखने के लिए कर रही कड़ी मेहनत, BJP खोया जनाधार वापस पाने के लिए कर रही मशक्कत

'MP से फिर बनेगी भाजपा सरकार'

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का पुराना मॉडल विफल हो जाएगा। भाजपा फिर से राज्य में सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें: 'कन्या पूजन का मजाक उड़ाते हैं कमलनाथ'; धार में बरसे शिवराज, बोले- बहन-बेटियों का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त

मध्य प्रदेश में कब वोट डाले जाएंगे?

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में कुल 230 विधानसभा सीटे हैं। बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है। चुनाव की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी हुई थी। नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर थी। बता दें कि राज्य में इस समय कांग्रेस की सरकार है और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं। भाजपा की कोशिश फिर से राज्य में सरकार बनाने की है।