विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कन्या पूजन का मजाक उड़ाते हैं कमलनाथ'; धार में बरसे शिवराज, बोले- बहन-बेटियों का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 04 Nov 2023 08:54 PM (IST)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार जिले में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए शिवराज सिंह ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फोटो: @OfficeofSSC)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फोटो: @OfficeofSSC)

डिजिटल डेस्क, धार। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को धार जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं। कन्या पूजन का मजाक उड़ाते हैं।

क्या कुछ बोले CM शिवराज?

कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं कन्या पूजन करता हूं तो उसका भी ये लोग मजाक उड़ाते हैं। नाटक-नौटंकी बताते हैं। दो लोगों की ऐसी मानसिकता है कि हमारी एक बहन डबरा से जो चुनाव लड़ रही थी उन्हें कमलनाथ ने 'आइटम' कहा था। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया सुन ले, मां, बहन और बेटी का अपमान शिवराज बर्दाश्त नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें: 'कमलनाथ, गहलोत और बघेल नेता नहीं', नड्डा बोले- ये लोग कांग्रेस आलाकमान के लिए फंड एकत्रित करने वाले कलेक्टर हैं

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ने तो बच्चों की साइकिल छीन ली। मेरे बेटा-बेटी अच्छे नंबर लाते थे तो मैं उन्हें लैपटॉप देता था, लेकिन कमलनाथ ने वो भी बंद कर दिए। बेटा-बेटियों खूब पढ़ो, अभी तक 75 फीसद नंबर पर लैपटॉप देता था, लेकिन अब 60 फीसद नंबर लाए तो 'मामा' लैपटॉप दिलाएगा और अगर प्रथम और द्वितीय आए तो स्कूटी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: 'लाडली' ने शिवराज को बना दिया मुख्यमंत्री से मामा, भांजी के बाद अब बहना के अनूठे रिश्ते ने दिलाई ख्याति

उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय बेटा-बेटियों का एडमिशन अगर प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में भी हुआ तो पैसा मामा भरेगा। बच्चों के रास्ते में कोई बाधा मैं नहीं रहने दूंगा और उनका बेहतर भविष्य बनाऊंगा। बहनों तुम्हारा भाई यह कह रहा है और मैं करूंगा भी।