विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2018 : सपा-गोंगपा का गठबंधन कायम, भ्रम फैला रहे विपक्षी दल: मरकाम

By Hemant UpadhyayEdited By:
Published: Sun, 25 Nov 2018 11:21 PM (IST)

MP Election 2018 : हीरा सिंह मरकाम ने बताया कि मीडिया और सोशल मीडिया में एक दिन पहले जो समाचार जारी किया गया था, वह झूठा और भ्रामक था।

MP Election 2018 : सपा-गोंगपा का गठबंधन कायम, भ्रम फैला रहे विपक्षी दल: मरकाम
MP Election 2018 : सपा-गोंगपा का गठबंधन कायम, भ्रम फैला रहे विपक्षी दल: मरकाम

भोपाल । गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम ने दावा किया है कि मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ उनके दल का गठबंधन यथावत जारी है। उन्होंने गठबंधन टूटने संबंधी समाचार को भ्रामक बताया है।

मरकाम ने रविवार को इस संबंध में पत्र जारी करते हुए बताया कि मीडिया और सोशल मीडिया में एक दिन पहले जो समाचार जारी किया गया था, वह झूठा और भ्रामक था। उनका आरोप है कि विपक्षी दल अपने फायदे के लिए यह दुष्प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मैं गोंगपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं नीतिगत मामले मेरे स्तर पर ही तय होते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस बारे में जिस पदाधिकारी ने पत्र जारी किया था उसके खिलाफ हमने कार्रवाई की है। मरकाम ने यह भी बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ वह बालाघाट की सभा में मंच पर भी मौजूद थे, दोनों दल एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं।