MP Election 2018: मां पर सियासी वार, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया पलटवार
MP Election 2018: छतरपुर की रैली में पीएम मोदी ने नोटबंदी, भ्रष्टाचार के अलावा कई और मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा।
छतरपुर/भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए अब गिनती के ही दिन बचे हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों पार्टियों के बड़े नेता एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। इसी कड़ी में छतरपुर की चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। खासतौर पर अपनी मां को लेकर कांग्रेस नेता राज बब्बर ने जो बयान दिया था, उससे पीएम मोदी काफी आहत दिखे।
राज बब्बर के बयान पर पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि, "जब कांग्रेस को कुछ नहीं सूझता है तो तो मां को गाली देते हैं। कांग्रेस वाले ये समझते हैं कि मोदी की मां को गाली देने से उनकी जमानत बच पाएगी क्या? उन्होंने कहा कि जिस मां को राजनीति का 'र' नहीं मालूम है, जो मां पूजा पाठ और भगवान को याद करने में पूरा वक्त बिता रही है, उस मां को कांग्रेस ने राजनीति में घसीटा है। कांग्रेस के लोग मोदी से मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं तो मां को गाली दे रहे हैं।"
Jis maa ko rajneeti ka 'R' maloom nahi hai, jo maa apni puja paath, ghar mein bhagwan ke smaran mein apna samay bita rahi hai us maa ko rajneeti mein ghaseet ke liye. Congress ke log Modi se mukabla karne ki aapki taakat nahi hai: PM Modi in Chhatarpur, Madhya Pradesh pic.twitter.com/FmlHsvJVU4 — ANI (@ANI) 24 November 2018
पीएम मोदी यहीं नहीं रूके, उन्होंने इशारों-इशारों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। पीएम मोदी बोले कि, "जब मुद्दे नहीं होते हैं, कुसंस्कार भरे होते हैं, अहंकार सातवें आसमान पर होता है, तब जाकर किसी की मां को गाली देने की हिम्मत आती है। आजादी के बाद जिसने इतने साल राज किया। उस पार्टी के जिम्मेदार लोग मोदी से भिड़ने के बजाए उसकी मां को गाली दे रहे हैं।"
Jab mudde nahi hote, kusanskar bhare hote hain, ahankar saatven aasmaan par hota hai, tab jaakar kisi ki maa ko gaali dene ki himmat aati hai...Azadi ke baad jisne itne saal raaj kiya, us party ke jimmewar log Modi ke saath bhidne ke bajaye, Modi ki maa ko gaali de rahe hain: PM pic.twitter.com/hKhI3oQoD7 — ANI (@ANI) 24 November 2018
इससे पहले कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इंदौर में गुरुवार को चुनावी रैली के दौरान पीएम को मनहूस बताते हुए उनकी मां का भी मजाक उड़ाया था। बब्बर ने कहा था कि," वह (मोदी जी) अपने भाषणों में अक्सर कहते थे कि डॉलर के मुकाबले रुपया इतना गिर गया है कि उसकी उम्र प्रधानमंत्री (तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह) के करीब जा रही है। प्रधानंत्री महोदय, आपने तो इज्जत से नाम नहीं लिया था, लेकिन हम कहना चाहेंगे कि अब रुपया आपकी पूज्यनीय माता जी की उम्र (करीब 97 साल) के करीब पहुंच गया है। इस बयान को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है।"