MP Election 2018: रायसेन में स्ट्रांग रूम के बाहर आधे घंटे तक बंद रही LED स्क्रीन
MP Election 2018 : LED स्क्रीन बंद होने की सूचना पर भोजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश पचौरी निरीक्षण करने पहुंचे।
यह खबर लगते ही सांची के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. प्रभुराम चौधरी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था देखने पहुंचे और भोजपुर के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश पचौरी भी भोपाल से आ गए। हालांकि इसके पूर्व ही जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर षणमुख प्रिया मिश्रा अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मौके पर कलेक्टर को बताया गया कि बिजली लाइन में फॉल्ट आने के कारण एलईडी स्क्रीन की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। कलेक्टर ने बिजली कंपनी के अधिकारियों सहित तहसीलदार व निर्वाचन कार्य में लगे अन्य अधिकारियों को व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने कहा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भोजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश पचौरी ने पुलिस अधीक्षक जगत सिंह से सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की एवं खुद ने भी अंदर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।