Move to Jagran APP

MP Chunav 2018: गायब होंगे गुलाबी बूथ, नाम भी बदलेगा, जोगी की पार्टी से फंसा पेंच

MP Chunav 2018 ऐसा इसलिए हुआ कि छत्तीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी का रंग भी गुलाबी है।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 10:37 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 01:38 AM (IST)
MP Chunav 2018: गायब होंगे गुलाबी बूथ, नाम भी बदलेगा, जोगी की पार्टी से फंसा पेंच
MP Chunav 2018: गायब होंगे गुलाबी बूथ, नाम भी बदलेगा, जोगी की पार्टी से फंसा पेंच

ग्वालियर। महिला सशक्तिकरण का संदेश देने और महिला वोटरों को वोट देने को प्रेरित करने के लिए बनाए गए पिंक (गुलाबी) बूथ अब नहीं दिखेंगे। प्रदेशभर में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बनाए गए 500 पिंक बूथों का रंग बदला जाएगा। रंग ही नहीं बल्कि नाम भी नया तय होगा।

loksabha election banner

ऐसा इसलिए हुआ कि छत्तीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी का रंग भी गुलाबी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पिंक बूथों के रंग को लेकर निर्वाचन आयोग के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है। प्रदेश में भी पिंक बूथ कंसेप्ट लाया गया और अब इसका रंग और नाम बदला जाएगा। ग्वालियर विधानसभा में 60 पिंक बूथ बनाए गए हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव की तैयारियां शुरू होते ही घोषणा की थी कि राज्य में महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए पिंक बूथ का नवाचार किया जाएगा। पिंक बूथ के साथ-साथ सुगम्य मतदान केंद्रों का कंसेप्ट भी लाया गया है। इससे दिव्यांग मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रेरित किया जा सके। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारियों को पिंक बूथ तैयार करने निर्देश जारी किए गए थे। ग्वालियर में शहरी विधानसभा क्षेत्रों में 14-14 सहित जिले की 6 विधानसभाओं में कुल 60 पिंक बूथ तैयार किए गए।

कैसे हैं पिंक बूथ

पिंक बूथ को बाहर व अंदर से गुलाबी रंग से पुतवाया गया है। पिंक बूथ पर पीठासीन अधिकारी से लेकर पी-1 , पी-2 ,पी-3 अधिकारी भी महिला रहेंगी। साथ ही जो पुलिस फोर्स इन पिंक बूथों पर लगाया जाएगा, वह भी महिलाओं का ही रहेगा। गुलाबी रंग करने के पीछे मकसद यह कि महिला मतदाता खासकर इसको लेकर आकर्षित होंगी। वोट डालने को लेकर रुझान भी बढ़ेगा।

अब रंग-रोगन दोबारा होगा, फिलहाल रहेंगे महिला बूथ

जिन भवन-कमरों को पिंक बूथ बतौर चयनित किया गया था, उनमें अंदर और बाहर दोनों जगह दो-दो बार गुलाबी रंग कराया गया था। पिंक बूथ के बोर्ड भी लगाए जाने थे। अब यह गुलाबी रंग सफेद या अन्य सामान्य रंग से फिर पोत दिया जाएगा। मतदान 28 नवंबर को है और अब ज्यादा समय नहीं बचा है,इसी कारण यह कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।

ग्वालियर के ये पिंक बूथ-मतदान केंद्र

ग्रामीण विस- 111, 126 ,127 , 133 , 136

ग्वालियर विस-175 ,177 ,288 ,289 ,290 ,293 ,294 ,295 ,298 ,299 ,302 ,309 ,311 ,312

पूर्व विस-01 , 03 ,04 ,38 ,39 ,40 ,41 ,125 ,211, 212 ,218 ,219 ,220 ,265 ,281

दक्षिण विस-80 ,228 , 229 ,81 ,82 ,96 ,230 ,231 ,94 ,108 ,109 ,111 ,119 ,120 ,157 , 158

भितरवार विस-218 , 219 , 222 , 223 ,224

डबरा विस-169 ,172 , 184 ,206 ,207

पहले वोटिंग टाइम भी डला था गलत

ग्वालियर के मतदान केंद्रों पर वोटिंग का समय जिला निर्वाचन की ओर से सुबह 7 से शाम 5 बजे का डलवा दिया गया था। इसके बाद निर्वाचन आयोग से जब फायनल समय आया तो वह एक घंटा कम था। आयोग से आया समय सुबह 8 से शाम पांच बजे का है। इसे जिले के 1726 मतदान केंद्रों पर बदलवाने की प्रक्रिया की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.