MP Chunav 2018: रिपब्लिकन पार्टी देगी भाजपा को समर्थन, रामदास आठवले ने की घोषणा
MP Election 2018: रिपब्लिकन पार्टी ने प्रदेश की 217 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को समर्थन देने का ऐलान किया है।
By Rahul.vavikarEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 01:25 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 01:25 PM (IST)
भोपाल। रिपब्लिकन पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश में समर्थन देने की घोषणा की है। रिपब्लिकन पार्टी ने प्रदेश की 217 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को समर्थन देने का ऐलान किया है। शेष 13 सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने इस बारे में ऐलान किया। अभी तक भाजपा और रिपब्लिकन पार्टी में कोई गठबंधन नहीं हुआ था, लेकिन मतदान के करीब एक सप्ताह पहले रिपब्लिकन पार्टी ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। आठवले ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तारीफ की।
(खबर अभी जारी है)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें