MP Chunav 2018 : दक्षिण के राज्यों के मुकाबले 100 साल पीछे है मध्यप्रदेश: बीके हरिप्रसाद
MP Chunav 2018 हरिप्रसाद के अनुसार 15 साल में मध्यप्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ।
भोपाल। सांसद और मध्यप्रदेश के पूर्व प्रभारी महासचिव बीके हरिप्रसाद ने मध्यप्रदेश को दक्षिण भारत के कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल राज्यों से 100 साल पीछे बताया। उन्होंने कहा कि 15 साल में मध्यप्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। पहले यूपीए सरकार के कारण काम नहीं करने की बातें की जाती थीं मगर अब केंद्र-राज्य दोनों जगह भाजपा के होने के बाद भी विकास नहीं हो रहा है।
यह बात हरिप्रसाद ने भोपाल में नवदुनिया से विशेष बातचीत में कही। वे यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक के रूप में आए हैं। उनसे बातचीत के कुछ अंश।
सवाल: आपके समय विधानसभा चुनाव में हुए टिकट वितरण और अभी बांटे गए प्रत्याशी चयन में क्या अंतर देखते हैं?
हरिप्रसाद: पिछले 15 साल में पहली बार शांतिपूर्ण ढंग से टिकट बांटे गए हैं। सभी ने मिलकर टिकट बांटे हैं। 5-10 फीसदी टिकट को लेकर विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन मिलकर टिकट वितरण होने से भाजपा की तुलना में कांग्रेस के कम बागी मैदान में उतरे हैं।
सवाल: मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार का दावा है कि 15 साल में जमकर विकास हुआ है?
हरिप्रसाद: मध्यप्रदेश दक्षिण भारत के कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों से 100 साल पीछे है। कर्नाटक में 30 जिले हैं, जिनमें से 28 में मेडिकल कॉलेज हैं। तमिलनाडु में हर शहर में उद्योग-धंधे हैं। बेंगलुरु सिटी 40 साल में 240 वर्ग किलोमीटर से 840 वर्ग किलोमीटर में विकसित हुई है और जहां कारोबार-उद्योग-धंधों के कारण नईदिल्ली की 4 फ्लाइट से आज 100 फ्लाइट उड़ानें भरने लगी हैं। जबकि मध्यप्रदेश में 15 साल के भाजपा राज में शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं की बदतर स्थिति हो गई। कुपोषण में 52 फीसदी वाले बदतर स्थिति के उड़ीसा राज्य के बाद दूसरे नंबर पर है। कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मामले में भी मध्यप्रदेश फिसड्डी है।
सवाल: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार का कहना है कांग्रेस शासनकाल के मुकाबले प्रदेश में सड़कों की हालत बहुत अच्छी हुई है।
हरिप्रसाद: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तो प्रदेश की सड़कों को अमरिका की सड़कों से अच्छा बताते हैं। इतनी दूर जाने की जरूरत नहीं हैं। यहां की सड़कों की बेंगलुरु की सड़कों से तुलना कर लें। बेंगलुरु शहर से बाहर निकलने के लिए कम से कम छह लेन का सड़क मार्ग है, जबकि भोपाल-इंदौर मार्ग को छोड़ दें तो होशंगाबाद जाएंगे तो दो लेन सड़क ही मिलेगी।
सवाल: कांग्रेस की सरकार को लेकर कहां तक आश्वस्त हैं?
हरिप्रसाद: मप्र में सौ फीसदी कांग्रेस की सरकार बन रही है। पूरे राज्य में भाजपा विरोधी लहर है। लोग परिवर्तन चाहते हैं। हैं। हम नागपुर जैसे किसी हेडक्वार्टर से डिक्टेशन नहीं लेते। हमारे एमएलए तय करेंगे कि कौन मुख्यमंत्री होगा।
सवाल: आप कह रहे हैं कि इस समय सरकार विरोधी लहर है और कांग्रेस की सरकार बन रही है तो मुख्यमंत्री कौन होगा?
हरिप्रसाद: भारतीय जनता पार्टी का हरियाणा में न कोई चेहरा था, न आधार। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद खट्टर को मुख्यमंत्री बना दिया। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कई चेहरे हैं। हम लोगों के विधायक मुख्यमंत्री चुनते