विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर गरमाई सियासत, धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह; शिवराज सरकार पर उठाए सवाल

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 19 Nov 2023 03:15 PM (IST)

MP Election 2023 मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता दिग्विजय ...और पढ़ें

MP Election 2023: कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर गरमाई सियासत, धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह (फोटो एक्स)
MP Election 2023: कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर गरमाई सियासत, धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह (फोटो एक्स)

पीटीआई, छतरपुर (एमपी)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक कांग्रेस कार्यकर्ता की कथित हत्या के मामले में भाजपा उम्मीदवार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।

दूसरे दिन भी जारी है दिग्विजय सिंह का प्रदर्शन

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दिग्विजय सिंह ने शनिवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ खजुराहो पुलिस स्टेशन के सामने धरना प्रदर्शन शुरू किया। उनका ये प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। दिग्विजय सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

20 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मामले में 20 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस गाड़ी से सलमान को कुचला गया। उसे भी अभी तक जब्त नहीं किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक भाजपा सरकार है, तब तक परिवार को न्याय नहीं मिल पाएगा।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: जबलपुर की चुनावी हिंसा पर पुलिस एक्शन में, कांग्रेस-भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई की जांच शुरू

क्या है मामला?

दरअसल, शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान सलमान खान नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, युवक को एक गाड़ी ने कुचल दिया था।

पुलिस ने BJP नेता समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

वहीं, पुलिस ने शुक्रवार देर रात राजनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरविंद पटेरिया और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कथित हत्या का मामला दर्ज किया। इसके बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को थाने का घेराव किया।

यह भी पढ़ें- MP Election: मतदान में इस बार महिलाओं ने दिखाया दम, 34 सीटों पर पुरुषों से आगे निकलीं; 77.15 प्रतिशत पहुंची वोटिंग