विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election: मतदान में इस बार महिलाओं ने दिखाया दम, 34 सीटों पर पुरुषों से आगे निकलीं; 77.15 प्रतिशत पहुंची वोटिंग

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 19 Nov 2023 06:30 AM (IST)

मध्य प्रदेश की 34 सीटों पर मतदान में महिलाएं पुरुषों से आगे निकल गईं। इनमें से 12 सीटें ऐसी हैं ...और पढ़ें

मतदान में इस बार महिलाओं ने दिखाया दम, 34 सीटों पर पुरुषों से आगे निकलीं
मतदान में इस बार महिलाओं ने दिखाया दम, 34 सीटों पर पुरुषों से आगे निकलीं

 राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 77.15 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने जिलों से मतदान की रिपोर्ट प्राप्त होने पर शनिवार देर शाम मतदान प्रतिशत में सुधार किया है। इसमें डाक मतपत्र के माध्यम से हुआ मतदान शामिल नहीं है। इस प्रकार 2018 के मुकाबले इस बार मतदान 1.52 प्रतिशत अधिक हुआ है।

महिलाओं ने पांच प्रतिशत अधिक मतदान किया

हालांकि, इन आंकड़ों में कुछ और वृद्धि भी संभावित है। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव 2018 में 75.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, प्रदेश की 34 सीटों पर मतदान में महिलाएं, पुरुषों से आगे निकल गईं। इनमें से 12 सीटें ऐसी हैं, जहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने पांच प्रतिशत अधिक मतदान किया।

भाजपा ने महिलाओं के लिए की घोषणाएं

इस बार 76.03 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, जबकि 2018 में 74.03 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। भाजपा इसे लाड़ली बहना योजना का असर मान रही है तो कांग्रेस की दृष्टि में यह नारी सम्मान का प्रभाव है। भाजपा ने पूरा चुनाव लाड़ली बहना को केंद्र में रखकर लड़ा तो कांग्रेस ने भी नारी सम्मान योजना में प्रतिमाह डेढ़ हजार रुपये देने की घोषणा की।

पुरुषों का मतदान प्रतिशत 78.21 रहा है, जो 2018 में 75.98 प्रतिशत था। विध्यांचल की सीटों पर अधिक मतदान- महिलाओं ने जिन 34 सीटों पर पुरुषों के मुकाबले अधिक मतदान किया हैं, उनमें अधिकतर सीटें ¨वध्य अंचल की हैं। यही ऐसा क्षेत्र है, जहां 2018 के चुनाव में कांग्रेस को सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ा था। पार्टी ने यहां संगठन की ²ष्टि से काफी काम किया तो भाजपा ने अपनी स्थिति को बरकरार रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

यह भी पढ़ें- शिवपुरी में स्ट्रांग रूम के स्थान पर कब्रिस्तान पहुंचीं EVM, कांग्रेस को गड़बड़ी की आशंका

महिला मतदान 85 प्रतिशत से अधिक रहा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई कार्यक्रम किए। महाकोशल में आने वाले बालाघाट जिले की तीन सीटों में भी महिलाओं का मतदान अधिक रहा है। भोपाल जिले का दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र ही ऐसा है, जहां मतदान में महिलाएं आगे रही हैं। जोबट विधानसभा क्षेत्र में 52.49 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा है। ¨छदवाड़ा जिले की पांच सहित 17 सीटों पर तो महिला मतदान 85 प्रतिशत से अधिक रहा है।