Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज, दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 09:26 AM (IST)

    MP Assembly Election 2023। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज एलान किया जाएगा। चुनाव आयोग दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसके साथ ही चार अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का भी एलान किया जाएगा। चुनाव आयोग के एलान के साथ ही पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। मध्य प्रदेश में इस समय भाजपा की सरकार है।

    Hero Image
    MP Election Date: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। MP Assembly Election 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज एलान किया जाएगा। चुनाव आयोग दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसके साथ ही, चार अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का भी एलान किया जाएगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छह अक्टूबर को दिल्ली में हुई थी पर्यवेक्षकों की बैठक

    इससे पहले, छह अक्टूबर को दिल्ली में पर्यवेक्षकों की अहम बैठक हुई थी, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, दोनों चुनाव आयुक्त, जनरल ऑब्जर्वर, एक्सपेंडिचर और सिक्योरिटी ऑब्जर्वर भी मौजूद थे।

    किन-किन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव?

    जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे, उनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना शामिल हैं। चुनाव आयोग के द्वारा तारीखों का एलान करने के साथ ही इन पांचों राज्यों में आज से आचार संहिता लागू हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Assembly Election 2023 Live: 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का आज एलान, EC की 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

    मध्य प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल कब खत्म होगा?

    मध्य प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल जनवरी में खत्म होगा। इस समय राज्य में भाजपा की सरकार है और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं।

    यह भी पढ़ें: MP Election: कैलाश विजयवर्गीय का ऑफर- 'जिस बूथ पर कांग्रेस को एक भी वोट नहीं, उसके अध्यक्ष को 51 हजार का इनाम'

    मध्य प्रदेश में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

    मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है। पिछली बार हुए चुनाव में कांग्रेस ने 114, जबकि भाजपा ने 109 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बसपा को भी दो सीटें मिली थीं। चुनाव के लिए नामांकन दो नवंबर 2018 से शुरू हुआ था। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख नौ नवंबर थी। मतदान 28 नवंबर को हुआ था, जबकि मतगणना 11 दिसंबर को हुई।

    तीन करोड़ 81 लाख से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट

    विधानसभा चुनाव में कुल तीन करोड़ 81 लाख 89 हजार 234 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट प्रतिशत 75.63 रहा। पंजीकृत मतदाता पांच करोड़ चार लाख 95 हजार 251 थे।