MP Election result 2018: मप्र में कांग्रेस को मिला मायवती और अखिलेश का साथ
MP Election result 2018: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने समर्थन देने की घोषणा की है।
भोपाल/नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने समर्थन देने की घोषणा की है। मप्र में बसपा को दो सीटें और सपा को एक सीट पर जीत मिली हैं। मायावती ने कहा कि हमने भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए यह चुनाव लड़ा था, लेकिन हम अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए।
कांग्रेस की सोच और निति से हम सहमत नहीं है, लेकिन भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए हम इनका समर्थन कर रहे हैं। जनता ने भाजपा की गलत नितियों की वजह से उन्हें सत्ता में वापस लाना नहीं चाहते थे। मायवती ने कहा कि जनता ने अपने दिल पर पत्थर रखकर कांग्रेस को वोट दिया है। अच्छी बात यह रही कि इसके बाद भी हमारी पार्टी के उम्मीदवारों ने कुछ सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराई है।
#WATCH: "To keep BJP out of power we have agreed to support Congress in Madhya Pradesh and if need be in Rajasthan, even though we don't agree with many of their policies,"says Mayawati, BSP #AssemblyElections2018 pic.twitter.com/1gr6RFRZHO — ANI (@ANI) 12 December 2018
Akhilesh Yadav: Samajwadi Party will support Congress in forming the government in Madhya Pradesh (file pic) #MadhyaPradeshElections2018 pic.twitter.com/mOyjHwwfpd— ANI (@ANI) 12 December 2018