MP Chunav 2018 : अब राजस्थान में सिंधिया-दिग्विजय की चुनावी सभाएं
MP Election 2018 : सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा 10 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
By Rahul.vavikarEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 12:07 AM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 07:40 AM (IST)
भोपाल, नईदुनिया स्टेट ब्यूरो। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान हो जाने के बाद प्रदेश के नेताओं की वहां चुनावी सभाएं लेने के लिए बुलाया जा रहा है। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा 10 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
जानकारी के मुताबिक सिंधिया रविवार को जयपुर की हवा महल विधानसभा सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, सोमवार वे उदयपुर की तीन विधानसभा सीटों उदयपुर, गोगुंडा व बारी सादरी सुबह से दोपहर एक बजे तक तीन सभाएं लेंगे। उदयपुर से सिंधिया पूर्वान्ह वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को पहुंच रहे हैं। वे पहले दिन छाबरा विधानसभा क्षेत्र में दो सभाएं लेंगे तो मंगलवार को झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र की चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें