MP Election 2018: इंदौर में कांग्रेस को झटका, मनीष ओटकर समर्थकों संग भाजपा में शामिल
कांग्रेस सचिव महेश ओटकर के बेटे मनीष ओटकर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
By Prashant PandeyEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 10:30 AM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 10:30 AM (IST)
इंदौर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को इंदौर में एक बड़ा झटका लगा है। इंदौर की चार नंबर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सुरजीतसिंह चड्ढा के खास कांग्रेस सचिव महेश ओटकर के बेटे मनीष ओटकर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। पांच नंबर सीट से भाजपा की प्रत्याशी मालिनी गौड के चुनाव कार्यालय के पूजन के दौरान उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रीतम लूथरा व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विवेकसिंह गौड़ ने बताया कि कांग्रेस नेता पुत्र मनीष ओटकर भाजपा में शामिल हो गए है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एकलव्य सिंह गौड़ ने मनीष को भाजपा का बिल्ला लगाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रत्याशी मालिनी गौड़ भी मौजूद थीं। मनीष ओटकर श्रावण माह में धार रोड से भव्य कावड़ यात्रा निकालते हैं, जिसमें सुरजीत चड्ढा बढ़चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं, लेकिन उनका भाजपा में शामिल होना चड्ढा के लिए झटका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें