Move to Jagran APP

MP Election 2018: आनंद शर्मा ने कहा- सबसे ज्यादा मप्र में किसान और महिलाएं परेशान

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा- मप्र में जितना विकास होना चाहिए था उतना नहीं हुआ। यहां के किसान और महिलाएं आज भी सुरक्षित नहीं हैं।

By Prashant PandeyEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 10:27 AM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 10:27 AM (IST)
MP Election 2018: आनंद शर्मा ने कहा- सबसे ज्यादा मप्र में किसान और महिलाएं परेशान
MP Election 2018: आनंद शर्मा ने कहा- सबसे ज्यादा मप्र में किसान और महिलाएं परेशान

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश में जितना विकास होना चाहिए था उतना नहीं हुआ। यहां के किसान और महिलाएं आज भी सुरक्षित नहीं हैं। कुपोषण भी लगातार बढ़ रहा है। सीएम जनता को जवाब देने के बजाए उल्टा कांग्रेस पर ही आरोप लगा रहे हैं। यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

loksabha election banner

यह बात पूर्व केन्द्रीय मंत्री, सांसद एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता आनंद शर्मा ने 'प्रेस से मिलिए' कार्यक्रम में कही। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब से सरकार बनी है तब से जनता परेशान है, फिर चाहे वह नोटबंदी हो या जीएसटी। व्यापारी इन दोनों तुगलकी फरमान से नाराज हैं। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जिस तरह से प्रदेश ने भाजपा में अपनी मनमर्जी चलाई है, उससे उसे मुंह की खानी होगी।

कर्जमुक्त करेंगी सरकार : कांग्रेस की सरकार आते ही टैक्स चोरी रोकेंगे। साथ ही व्यवसाय को बढ़ावा देंगे जो आय का मुख्य स्त्रोत है। इससे कर्ज घटेगा और प्रदेश को फिर से समृद्ध बनाया जाएगा।

15 लाख रुपए का इंतजार : सरकार ने कहा था कि सबका साथ सबका विकास। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए आएंगे, नहीं आए।

ईवीएम पर भरोसा नहीं : शर्मा ने कहा कि दुनिया के कई देश जहां पर ईवीएम लागू की गई थी उसे बंद कर दिया गया।

आनंद शर्मा बोले-आतंकवाद घटा नहीं बल्कि बढ़ा है

प्रधानमंत्री ने कहा था कि नोटबंदी के बाद आतंकवाद घटेगा। ऐसा नहीं हुआ 10 दिन बाद ही आतंकवादी घटनाएं बढ़ गईं। कश्मीर में 2000 के नए नोट पकड़े गए। नकली नोट भी बंद नहीं हुए। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट कहती है कि नकली नोट अब भी चल रहे हैं। गृहणियों का पैसा नहीं बदला गया, जो संपन्न और सरकार में पहुंच वाले लोग थे उनका ही पैसा बदलकर नए नोटों में तब्दील किया गया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.