विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhya Pradesh Election: छतरपुर की राजनगर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक की कार से कुचलने से मौत, गर्माया सियासी माहौल

By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Fri, 17 Nov 2023 10:32 AM (IST)

छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद मामला गर्माया हुआ है। शुक्रवार को ...और पढ़ें

छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद मामला गर्माया हुआ है।
छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद मामला गर्माया हुआ है।

जागरण न्यूज नेटवर्क, भोपाल। छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद मामला गर्माया हुआ है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह (नाती राजा) मामले को लेकर राजनगर थाने जा पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

मामले को लेकर विक्रम सिंह (नाती राजा) का कहना एक व्यक्ति की मौत हो गई है और थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हो रही है। इस समय वह रोते हुए भी नजर आ रहे हैं। इधर, मामले को लेकर भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उन्होंने कहा है कि उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि उनकी गाड़ी से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: इंदौर में बना स्मार्ट मतदान केंद्र, सेल्फी के लिए लगे AI-संचालित कैमरे; बिना लाइन लगाए लोग डाल रहे वोट

यह भी पढ़ें: MP Election: शिवराज के सामने हैं 'हनुमान', पटेल का पटेल और तोमर का तोमर से है मुकाबला; क्या कमलनाथ के गढ़ में सेंध लगा पाएंगे विवेक?