Move to Jagran APP

Madhya Pradesh Election Result 2018 : चुरहट से नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पराजित

Madhya Pradesh Election Result 2018 : चुरहट, धौहनी, सीधी में भाजपा को मिली जीत, सिहावल में कांग्रेस ने मारी बाजी।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 11:25 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 07:47 AM (IST)
Madhya Pradesh Election Result 2018 : चुरहट से नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पराजित

सीधी। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को तीन और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है। सबसे बड़ा उलटफेर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की हार से हुआ है। चुरहट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के शरदेंदु तिवारी ने कांग्रेस के अजय सिंह को 6655 मत से परास्त किया।

loksabha election banner

सीधी में भाजपा के केदारनाथ शुक्ल ने कांग्रेस के कमलेश्वर द्विवेदी को 19886 वोट से परास्त किया हैं। जबकि सिहावल में कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल ने भाजपा के शिवहादुर सिंह को 31506 मत से हरा दिया। धौहनी से भाजपा के कुंवर सिंह टेकाम ने कांग्रेस के कमलेश सिंह को 3803 मात दी।

चुरहट में भारी पड़ा बदलाव का नारा

चुरहट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को वक्त है बदलाव का नारा भारी पड़ गया। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले चुरहट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने सेंध लगा दी। अजय सिंह ने 1985 में राजनीति में कदम रखा था। वह चुरहट से पहली बार विधायक बने। 1990,1998, 2003, 2008, 2013 में भी विधायक चुने गए। 1993 में सुंदरलाल पटवा के खिलाफ भोजपुर से चुनाव लड़े थे, पर हार गए। कुल 6 बार विधायक व एक बार मंत्री और दो बार नेता प्रतिपक्ष रहे हैं।

पोते ने दोहराया दादाजी का इतिहास

चुरहट विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रप्रताप तिवारी प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से 1967 में अजय सिंह के पिता अर्जुन सिंह को चुरहट से हराया था। अब 51 वर्ष बाद चंद्रप्रताप तिवारी के सगे नाती शरदेंदु तिवारी ने स्व. अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह राहुल को हराकर इतिहास दोहरा दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.