विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कांग्रेस ने MP में कितने OBC मुख्यमंत्री बनाए?', CM शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी से किया सवाल

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 13 Nov 2023 03:52 PM (IST)

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक ओर कांग्रेस ने कभी भी ओबीसी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नहीं ...और पढ़ें

एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।(फोटो सोर्स: जागरण)
एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।(फोटो सोर्स: जागरण)

जागरण न्यूज नेटवर्क, भोपाल। MP Election 2023। राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता से कई चुभने वाले सवाल किए हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से भेदभाव करने की आरोप लगाया है।

सीएम शिवराज ने सवाल किया है कि एक ओर कांग्रेस ने कभी भी ओबीसी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नहीं बनाए। वहीं, अब राहुल गांधी जातिगत जनगणना की झूठी बात करके जनता को बरगला कर रहे हैं। राहुल गांधी से सवाल करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज राहुल गांधी मध्य प्रदेश आ रहे हैं, ऐसे में उन्हें मेरे कुछ सवालों का जवाब देना होगा।

रवि शंकर शुक्ल से दिग्विजय सिंह तक कौन ओबीसी था: सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सवाल करते हुए पूछा कि राहुल गांधी बताएं कि अब तक कांग्रेस ने भारत देश में कितने ओबीसी प्रधानमंत्री दिए हैं? राहुल को यह भी बताना होगा कि कांग्रेस ने अब तक मध्य प्रदेश में कितने ओबीसी मुख्यमंत्री बनाए हैं?

सीएम शिवराज ने सवाल किया कि प्रदेश में अब तक पंडित रवि शंकर शुक्ल से लेकर दिग्विजय सिंह तक मुख्यमंत्री रहे हैं। राहुल गांधी ये बताएं कि इनमें से कितने ओबीसी मुख्यमंत्री थे?

'कांग्रेस ने सनातन धर्म और महिलाओं को भी नहीं छोड़ा'

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यही नहीं रुके। शिवराज ने सवाल किया कि इंडी गठबंधन के नेता लगातार सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। इस गठबंधन के नेता बहनों और दलितों का अपमान कर रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी अपनी चुप्पी क्यों नहीं तोड़ रहे हैं?

सीएम शिवराज ने आगे सवाल पूछा कि  क्या राहुल गांधी इस अपमान को अपना मौन समर्थन दे रहे हैं? मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इंडी गठबन्धन में माताओं, बहनों का अपमान किया गया। तब भी राहुल ने इन नेताओं को अपना मौन समर्थन दिया।

'कांग्रेस ने हमेशा दलित और पिछड़ों के साथ अन्याय किया'

इंडी गठबंधन के नेताओं ने दलितों का अपमान किया। जीतन राम मांझी जैसे नेताओं के साथ जो व्यवहार किया गया? तब भी राहुल गांधी आप मौन क्यों रहे? क्या ये आपकी मौन स्वीकृति है? मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमेशा कांग्रेस ने ओबीसी पिछड़ा वर्ग और दलितों के साथ हमेशा अन्याय किया है।

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: 'जाति जनगणना पर मोदी जी कहते हैं...', नीमच में OBC आरक्षण को लेकर Rahul Gandhi ने किया बड़ा वादा