Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Poll Result 2023: क्या कांग्रेस को सता रहा हॉर्स ट्रेडिंग का डर? दिग्विजय सिंह बोले- अब हमारे पास कोई सिंधिया नहीं बचा

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 05:45 PM (IST)

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा और कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि पार्टी 130 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि कल हमें पता चलेगा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहां खड़े हैं। हम मध्य प्रदेश में 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे उससे कम नहीं।

    Hero Image
    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

    एएनआई, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा और कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं।

    क्या कुछ बोले दिग्विजय सिंह?

    चुनावी परिणाम से पहले भोपाल में पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने हॉर्स ट्रेडिंग से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। अब हमारे पास कोई सिंधिया नहीं बचा है, इसलिए कोई गद्दार नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दतिया में एक रैली को संबोधित करते हुए सिंधिया को गद्दार कहा था। सनद रहे कि मार्च 2020 में सिंधिया ने अपने वफादारों के साथ मिलकर कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरा दी और भाजपा में शामिल हो गए।

    यह भी पढ़ें: 'अब तक के सारे अनुमान हो जाएंगे फेल', चुनाव परिणाम से पहले ये क्या बोल गए CM शिवराज

    'कांग्रेस को मिलेगा स्पष्ट बहुमत'

    इस बीच, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि पार्टी राज्य में 130 से ज्यादा सीटें जीतेगी। बकौल एजेंसी, दिग्विजय सिंह ने कहा,

    कल हमें पता चलेगा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहां खड़े हैं। हम मध्य प्रदेश में 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, उससे कम नहीं।

    यह भी पढ़ें: 'कहें जो कहना है... MP में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी भाजपा', ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया जीत का दावा

    वहीं, दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा,

    पिछले 18 सालों में जनता ने भाजपा का अहंकार देखा है और इस बार जनता भाजपा के अहंकार को समाप्त कर देगी और कमलनाथ को पांच साल के लिए मौका देगी। हमें राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलेगा।