विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: 'जहां राहुल पहुंचते हैं, वहां कट जाते हैं भाजपा वालों के राहु-केतु', राजनाथ का कांग्रेस नेता पर तंज

By Abhinav AtreyEdited By: Abhinav Atrey
Published: Mon, 06 Nov 2023 11:40 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश में ग्वालियर के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस ...और पढ़ें

राजनाथ ने कहा, राहुल गांधी नहीं आए हैं तो उन्हें बुलाने के लिए कांग्रेसियों सलाह दो (फोटो एक्स)
राजनाथ ने कहा, राहुल गांधी नहीं आए हैं तो उन्हें बुलाने के लिए कांग्रेसियों सलाह दो (फोटो एक्स)

HighLights

  1. विश्व में भारत का डंका बज रहा है- राजनाथ सिंह
  2. राजनाथ ने कहा, राहुल गांधी नहीं आए हैं तो उन्हें बुलाने के लिए कांग्रेसियों सलाह दो

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश में ग्वालियर के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में स्थित हाथीखाना में सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से पूछा कि क्या आपके क्षेत्र में राहुल गांधी आए या नहीं? जवाब मिला- नहीं। तो राजनाथ ने कहा- जिस क्षेत्र में हमारे राहू-केतु ग्रह खराब होते हैं, उस क्षेत्र में राहुल गांधी के आते ही सारे ग्रह भाजपा के अनुकूल हो जाते हैं।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी से कहा कि अगर राहुल गांधी यहां नहीं आए हैं तो उन्हें कांग्रेस के प्रचार के लिए बुलाने की सलाह कांग्रेसियों को दे दो। राजनाथ ने कहा कि सूर्ययान और मंगलयान लॉन्च होने वाले हैं। चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लांच हो चुका है, लेकिन कांग्रेस का राहुल यान राजनीति में अब तक लॉन्च नहीं हो पा रहा है।

विश्व में भारत का डंका बज रहा है- राजनाथ सिंह

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास नीतियों के उल्लेख करते हुए कहा कि आज समूचे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। वर्ष 2014 से पहले विश्व समुदाय हमारी बात को गंभीरता से नहीं लेता था। आज न केवल कान लगाकर सुनता है बल्कि हमें महत्व भी दिया जाता है। उन्होंने केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के साथ प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभ गिनाए।

ये भी पढ़ें: CG Election 2023: 'यह झूठ बोलने, धोखा देने और भ्रष्टाचार करने वाली सरकार,' भूपेश सरकार पर बरसे जेपी नड्डा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।