Move to Jagran APP

MP Chunav Result 2018:12.30 बजे फिर बदली परिस्थिति, उषा को मिली 4400 की लीड, आकाश भी आगे

कांग्रेस के लिए सुरक्षित मानी जा रही महू सीट पर भाजपा की उषा ठाकुर ने वापसी करते हुए 4400 मतों की बढ़त बना ली।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 11:32 AM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 01:01 PM (IST)
MP Chunav Result 2018:12.30 बजे फिर बदली परिस्थिति, उषा को मिली 4400 की लीड, आकाश भी आगे
MP Chunav Result 2018:12.30 बजे फिर बदली परिस्थिति, उषा को मिली 4400 की लीड, आकाश भी आगे

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। मतगणना शुरू होने के साढ़े चार घंटे बाद अचानक परिस्थितियों में बदलाव आया। कांग्रेस के लिए सुरक्षित मानी जा रही महू सीट पर भाजपा की उषा ठाकुर ने वापसी करते हुए 4400 मतों की बढ़त बना ली। उधर विधानसभा एक पर आगे-पीछे के खेल में कांग्रेस के संजय शुक्ला आगे निकल गए। उन्हें इस वक्त तक भाजपा के सुदर्शन गुप्ता पर 18 सौ से ज्यादा मतों की बढ़त मिल चुकी थी। 2013 के चुनाव में प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकार्ड अपने नाम दर्ज कर चुके रमेश मेंदोला दोपहर साढ़े 12 बजे तक साढ़े 24 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे थे।

loksabha election banner

-दोपहर साढ़े 12 बजे जिले की 9 विधानसभा सीटों में से भाजपा 6 और कांग्रेस तीन सीट पर आगे चल रही थी। भाजपा की अयोध्या के रूप में पहचानी जाने वाली विधानसभा-चार से मालिनी गौड़ 15 हजार से ज्यादा मतों से आगे थीं। ग्रामीण क्षेत्र की देपालपुर और सांवेर सीटों पर कांग्रेस की बढ़त इस वक्त भी बरकरार थी। देपालपुर से पार्टी के विशाल पटेल निवृत्तमान विधायक मनोज पटेल पर करीब 8 हजार से आगे चल रहे थे। 

दोपहर साढ़े 12 बजे यह है स्थिति

इंदौर 1- संजय शुक्ला (कांग्रेस) -1800 से आगे

इंदौर 2- रमेश मेंदोला (भाजपा) 24500 से आगे

इंदौर 3- आकाश विजयवर्गीय (भाजपा) 1077 से आगे

इंदौर 4- मालिनी गौड़ (भाजपा) 15000 से आगे

इंदौर 5- महेंद्र हार्डिया (भाजपा) 4200 से आगे

राऊ- मधु वर्मा (भाजपा) 4662 से आगे

महू - उषा ठाकुर (भाजपा) 4400 से आगे

देपालपुर-विशाल पटेल (कांग्रेस) 8000 से आगे

सांवेर-तुलसीराम सिलावट (कांग्रेस) 1358 से आगे

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.