Move to Jagran APP

MP Election Result 2018: तीन राउंड में भाजपा के पारस जैन आगे, दोपहर बाद बदल सकते हैं समीकरण

महाकाल की नगरी और जिले की सात विधानसभा सीटों पर इस बार कांग्रेस रुझानों में आगे दिख रही है।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 12:29 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 12:29 PM (IST)
MP Election Result 2018: तीन राउंड में भाजपा के पारस जैन आगे, दोपहर बाद बदल सकते हैं समीकरण

उज्जैन। महाकाल की नगरी और जिले की सात विधानसभा सीटों पर इस बार कांग्रेस रुझानों में आगे दिख रही है। तीसरे राउंड की मतगणना तक सात विधानसभा क्षेत्रों में से कांग्रेस ने 5 और भाजपा ने 2 सीटों पर बढ़त बना रखी है। महिदपुर में मुकाबला रोचक दिख रहे हैं। यहां पहले राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश जैन बॉस आगे चल रहे थे। मगर बाद में भाजपा के बहादुरसिंह चौहान ने बढ़त बना ली। दोपहर 3 बजे तक समीकरणों में और बदलाव देखा जाएगा।

loksabha election banner

-जिले की सातों विधानसभा सीटों पर इस बार कांटे का मुकाबला था। उज्जैन उत्तर और दक्षिण सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष का अंदाजा लगाया जा रहा था। यही हाल महिदपुर का था। मंगलवार को मतगणना देरी से शुरू हुई। ऐसा स्ट्राग रूम देरी से खुलने के कारण हुआ। डाक मतपत्रों की गिनती के बाद से रुझान आना शुरू हो गए थे। जैसे-जैसे रुझान आते गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरों पर मुस्कान दिखाई देने लगी।

कहां क्या स्थिति

-उज्जैन उत्तर से भाजपा के पारस जैन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राजेंद्र भारती से आगे चल रहे हैं। यहां माया राजेश त्रिवेदी को भी तीसरे राउंड कर अच्छे मत प्राप्त हुए हैं।

-उज्जैन दक्षिण से कांग्रेस के राजेंद्र वशिष्ठ आगे चल रहे हैं। यहां मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा था। मगर मतगणना में स्पष्ट दिखा की भाजपा-कांग्रेस के बीच ही टक्कर है।

-नागदा-खाचरौद में भी कांग्रेस के दिलीप गुर्जर आगे चल रहे हैं। यहां तीसरे राउंड तक उन्होंने दिलीप शेखावत पर बढ़त बना रखी थी।

-बड़नगर में कांग्रेस के मुरली मोरवार ने भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा पर पहले राउंड से ही बढ़त बना रखी है।

-महिदपुर में मुकाबला रोचक चल रहा है। यहां पहले राउंड पर निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश जैन बोस आगे थे। मगर इसके बाद भाजपा प्रत्याशी बहादुरसिंह चौहान आगे निकल गए। यहां शाम तक स्थिति फिर बदल सकती है।

-तराना में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार पहले राउंड से ही आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा ने अपने विधायक अनिल फिरोजिया को फिर से टिकट दिया है।

-घट्टिया में भी भाजपा की अंदरूनी खिंचतान सामने आई है। यहां कांग्रेस के अजीत प्रेमचंद गुड्डू, कांग्रेस के रामलाल मालवीय से पीछे चल रहे हैं।

3 बजे बाद स्थिति होगी स्पष्ट

लगातार बदल रहे परिणाम और आंकड़ों से अभी कोई भी नतीजों पर नहीं पहुंच पा रहा। अगले राउंडों में स्थिति और स्पष्ट होगी। हालांकि अभी तक के परिणामों में कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ रही है।

सुबह महाकाल मंदिर गए नेता

परिणाम वाले दिन अधिकांश प्रत्याशी महाकाल मंदिर में मत्था टेकने गए। सभी ने पूजा अर्चना की और जीत का आशीर्वाद मांगा। इंदौर स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही मतगणना के लिए अधिकारी सुबह ही पहुंच गए थे। इसके बाद रातनीतिक दलों के एजेंट और प्रत्याशी पहुंचना शुरू हुए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.